मंझे हुए ‘खिलाड़ी’ के इशारे पर हुई ‘अनुराट’ की चोरी वाली शादी

अनुष्‍का और विराट की शादीमुंबई। अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की शादी हो गई है। दोनों ने बीती रात इटली में पूरे रीति रिवाज से शादी की है। अनुष्‍का और विराट की शादी की खबर उनके फैंस के लिए किसी सदमें से कम नहीं है।

दोनों की शादी की जानकारी सिर्फ उनके कुछ करीबियों को ही थी। उनके अलावा इस बात की भनक दोनों ने किसी को भी न‍हीं लगने दी थी। हालांकि कुछ दिन पहले से ही इनकी शादी की खबरें आना शुरू हो गई थीं।

खबरों की पुष्‍टि न होने की वजह से उनके फैंस को इस बात पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था कि दोनों बिना बताए ऐसा कुछ कर सकते हैं। फैंस का शुरुआत से मानना था कि दोनों ने जब अपना रिश्‍ता जग जाहिर किया तो शादी क्‍यों छिपाएंगे।

अनुष्का और विराट ने अपनी शादी की बात भले ही सबसे छिपाई हो लेकिन एक शख्स ऐसा था जिसे इस बारे सबकुछ और सबसे पहले पता। असल में उसी शख्‍स ने अनुष्‍का को उनकी शादी प्‍लान करने में पूरी मदद की थी। वो शख्‍स कोई और नहीं बल्कि YRF प्रोडक्‍शन हाउस के मालिक और प्रोड्यूसर/डायरेक्‍टर आदित्‍य चोपड़ा हैं।

यह भी पढ़ें: माधुरी को पसंद हैं दीपिका, कहा- पद्मावती बनने के सारे गुण

खबरों के मुताबिक, अनुष्‍का ने अपनी शादी की पूरी बात अदित्‍य से सबसे पहले शेयर की थी।

आदित्‍य वो पहले शख्‍स थे जिसे अनुष्‍का ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े फैसले का हिस्‍सा बनाया था। आदित्‍य को शुरुआत से ही ‘अनुराट की शादी’ की पूरी जानकारी थी।

यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे विराट-अनुष्का, इटली में पूरी की रस्में

बता दें, अनुष्‍का की पहली फिल्म यश राज के बैनर तले ही बनी थी। उनकी डेब्‍यू फिल्‍म ‘रब ने बना दी जोड़़ी’ को आदित्‍य के पिता यश चोपड़ा ने डायरेक्‍ट किया था।

अनुष्‍का और आदित्‍य के बीच कभी भी एक्‍ट्रेस और प्रोड्यूसर वाला रिश्‍ता नहीं रहा। दोनों हमेशा से बहुत अच्‍छे दोस्‍त रहे हैं।

याद दिला दें, खुद आदित्‍य ने भी रानी मुखर्जी से चोरी छिपे दूर देश में शादी की थी।

LIVE TV