मजे से बनाइए स्ट्रॉबेरी केक

अगर आपको झटपट कोई केक बनाना हो या किसी की बर्थडे के लिए तो आप यह स्ट्रॉबेरी केक बना सकती हैं। यह बहुत ही आसानी से बन जाता है। इसे खाकर सभी आपकी तारीफ करेंगे।

स्ट्रॉबेरी केक

स्ट्रॉबेरी केक

सामग्री

मैदा- 1 कप

3 बड़े चम्मच- क्रीम

एक नींबू

कैस्टर शुगर- आधा कप

आधा कप- मक्खन

1 कप- स्ट्रॉबेरी के टुकड़े

गाढ़ी क्रीम- 1 कप

आइसिंग शुगर- आधा कप

स्ट्रॉबेरी के स्लाइस- 4-5

स्ट्रॉबेरी का रस- 1 बड़ा चम्मच

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर घूमने की पांच सबसे खास बातें

विधि

सबसे पहले ओवन को 15 डिग्री पर गरम कर लें। उसके बाद क्रीम, नींबू के छिलके तथा कैस्टर शुगर को एक प्याले में डाले और हैंड मिक्सर से 10-12 मिनट फेंटें।

अब मैदे को छानकर पिघला हुआ मक्खन डालें।

फिर केक में घी लगाकर टिन में सेट करके 30-35 मिनट बेक कर लें।

स्ट्रॉबेरी क्रीम बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी की महीन प्यूरी बना लें।

क्रीम को 10-12 मिनट खूब फेंटें।

अब प्यूरी को आइसिंग शुगर तथा स्ट्रॉबेरी के रस में अच्छी तरह मिला दें।

बेक्ड केक को एक सर्विंग प्लेट में रखें।

उसके ऊपर स्ट्रॉबेरी पूरे केक पर फैलाकर आकर्षक फिनिशिंग दें।

उसके बाद स्ट्रॉबेरी के स्लाइस से डेकोरेट कर सर्व करें।

 

LIVE TV