आखिर क्यों बॉलीवुड नहीं दे रहा ‘परदेस’ की गंगा को काम? ये तस्वीरें दे रहीं जवाब
मुंबई। 20 साल पहले शाहरुख खान के अपोजिट महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली महिमा लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। कुछ दिन पहले ही महिमा का जन्मदिन था। जन्मदिन के कुछ दिन बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल होना शुरू हो गई हैं। ये तस्वीरों हर किसी को झटका दे रही हैं।
90 के दशक में महिमा के हुस्न का जलवा छाया हुआ था। हर कोई उनका दीवाना बन गया था। ‘परदेस’ में उनकी अदाओं ने हर किसी को पागल कर दिया था। हालांकि अपने करियर में 30 से ज्यादा फिल्में कर चुकी महिमा की बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में नाकामयाब रहीं। महिमा ने न केवल हिंदी सिनेमा में काम किया बल्कि उन्होंने दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें: #1YearOfPink : सोशल मीडिया सेलिब्रेट कर रहा ‘पिंक’ एनीवर्सरी
इन बीस सालों में बहुत कुछ बदल चुका है। महिमा के करियर के साथ उनके लुक में भी। महिमा चौधरी की हालिया तस्वीरें देख हर कोई हैरान है। नई तस्वीरों में उनको पहचान पाना नामुमकिन लगता है।
यह भी पढ़ें: इस हॉलीवुड स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा
महिमा के बॉडी शेप से लेकर उनके लुक में भी बदलाव आ चुके हैं। वह काफी मोटी हो गई हैं। इसका असर उनके चेहरे पर भी नजर आ रहा है। यही वजह है परदेस की गंगा के उस मासूम चेहरे को कि अब काम नहीं मिल पा रहा है।
सुभाष घई की फिल्म से डेब्यू करने वाली महिमा का असली नाम रितु चौधरी है। सुभाष के कहने पर इनका नाम बदला गया था। आखिरी बार महिमा बंगाली फिल्म ‘डार्क चॉकलेट’ में नजर आई थीं।