कांग्रेस ने 1990 से रहे इस विधायक को दी पटखनी

महेंद्र कुमार मसरूनई दिल्ली गुजरात में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री देखने वाले महेंद्र कुमार मसरू हार गए है। मसरू 1990 से विधायक थे, लेकिन जूनागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई गलाभाई ने उन्हें हरा दिया है। एक तरफ जहां भीखाभाई को 76850 वोट मिले हैं, वहीं दूसरी तरफ महेंद्रभाई मसरू को 70766 वोट ही मिल पाए हैं।

गुजरात और हिमाचल में जीत से गदगद पीएम मोदी, जनता को दिया श्रेय

हिमाचल चुनाव : सुजानपुर सीट के लिए लड़ रहे गुरू को मिली चेले से हार

महेंद्र कुमार मसरू साल 1995 में निर्दलीय लड़कर सामने वाले प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा चुके हैं। हालांकि इस बार वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन इस बार उन्हें कांग्रेस के भीखाभाई ने लगभग 6000 वोट से हराया दिया।

देखें विडियो :-

LIVE TV