हिमाचल चुनाव : सुजानपुर सीट के लिए लड़ रहे गुरू को मिली चेले से हार

हिमाचल चुनावशिमला। हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017 में सुजानपुर सीट के लिए बीजेपी के उम्मीदवार रहे प्रेम कुमार धूमल को जीत हासिल नहीं हो पाई है। धूमल राजनीति में अपने ही चेले रहे कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र राणा से हार गए हैं।

बता दें कि प्रेम कुमार धूमल भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के भी उम्मीदवार थे। वे दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें-गुजरात और हिमाचल में फेल लेकिन पंजाब में ‘बब्बर शेर’ साबित हुई कांग्रेस

राजपूत समाज से आने वाले प्रेम कुमार धूमल का अपनी जाति पर काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। हिमाचल में 37 फीसदी राजपूतों की आबादी है। हमीरपुर जिले के समीरपुर गांव में 10 अप्रैल 1944 को जन्मे प्रेम कुमार धूमल शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में मेधावी थे। एमए और एलएलबी की शिक्षा देउबा कॉलेज जालंधर और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से करने के बाद वह पंजाब के एक निजी कॉलेज में पढ़ाने लगे थे। बाद में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय (जालंधर) में व्याख्याता के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़ें-RESULT LIVE : भाजपा से कुछ कदम दूर बहुमत, लेकिन कांग्रेस को नहीं पाई रोक

73 वर्षीय प्रेम कुमार धूमल वर्ष 1998 से मार्च 2003 तक (बीजेपी-हिमाचल विकास कांग्रेस गठबंधन) और दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

हिमाचल में बीते 9 नवंबर को रिकॉर्ड 75.28 फीसदी मतदान हुआ था. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पंजीकृत 50.25 लाख मतादाताओं में से 74 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। राज्य में कुल 50 लाख मतदाताओं में 19 लाख महिलाएं हैं जो कि बड़ी संख्या में वोट देने निकले। राज्य में 14 ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

LIVE TV