महाभारत के अनुसार इन लोगों को भूलकर भी ना बताएं अपनी गुप्त बातें

महाभारत धर्म ग्रंथमहाभारत धर्म ग्रंथ होने के साथ ही साथ एक ऐसा गुरु भी है जो हमें ज़िन्दगी व्यतीत करने के बहुमूल्य सुझाव भी देता है। महाभारत के तीर्थयात्रा पर्व में बताया गया है कि किन 6 लोगों के सामने हमें गुप्त बातें नहीं करनी चाहिए, नहीं तो हम किसी संकट में फंस सकते हैं।

आइए जानते हैं किन 6 लोगों के सामने राज की बात नहीं करनी चाहिए –

श्लोक :

“स्त्रियां मूढेन बालेन लुब्धेन लघुनापि वा।

न मंत्रयीत गुह्यानि येषु चोन्मादलक्षणम्।। ”

इस मंत्र में बताया गया है की बालक, लोभी, स्त्री, मूर्ख, नीच पुरुषों के साथ तथा जिसमें उन्माद का लक्षण दिखाई दे, उसके साथ भी गुप्त परामर्श न करें।

  1. बालकअगर हमारे आस-पास बच्चे हैं तो थोड़ा ध्यान देकर अपनी बात कहनी चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्यूंकि बच्चे बहुत साफ़ दिल होते हैं। बच्चों को नहीं पता होता है कि कौन सी बात किसके सामने बोलनी है और कौन सी नहीं। ऐसे में हमारी गुप्त बात वो कभी भी बोल सकते हैं जिसके कारण आगे आने वाले समय में हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  1. मूर्ख: एक मूर्ख व्यक्ति किसी बालक से कम नहीं होता। बालक की भांति ही मुर्ख व्यक्ति को भी भले-बुरे, दोस्त-दुश्मन और अपने-पराये में फर्क नहीं पता होता है। ऐसी स्थिति में एक मूर्ख इंसान जान-अनजाने में आपके दुश्मन के सामने भी आपकी निजी बात बोल सकता है जिसका फायदा दूसरों को मिल सकता है। इसलिए मूर्ख व्यक्ति के सामने कभी कोई गुप्त बात नहीं करनी चाहिए।
  1. स्त्री: स्त्रियां अपने चुलबुले स्वभाव और बातें इधर की उधर करने के लिए काफी मशहूर हैं। स्त्रियां कोई भी बात बोलने से पहले सोचती नहीं हैं जिसके परिणाम स्वरूप आपको खतरा भी घेर सकता है और आपके मान को भी ठेस पहुंच सकती है। बोला जाता है कि स्त्रियों के पेट में कोई बात नहीं पचती है जिसके चलते वो गुप्त बात बता देती हैं।
  1. नीच पुरुष (बुरे काम करने वाला): जो पुरुष चोरी, लूट, डकैती, मुनाफाखोरी आदि ऐसे काम करते हैं, जिससे दूसरों को नुकसान होता है, वह निम्न श्रेणी के होते हैं। ऐसे लोग अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए न तो ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए और न ही इनके सामने कभी कोई गुप्त बातें करनी चाहिए।
  1. जिसमें उन्माद के लक्षण दिखाई दें: कुछ लोग भले ही पागलों की श्रेणी में न आते हों लेकिन अपने स्वाभाव के चलते पागलों जैसी हरकतें अक्सर कर जाते हैं। ऐसे लोग कभी-कभी बहुत उत्साहित हो जाते हैं तो कभी अचानक से एकदम निराश हो जाते हैं। इनके कुछ करने के पीछे कारण नहीं होता और बिना तर्क कहीं भी मुंह पटक देते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए और अपनी गुप्त बात इनके सामने नहीं रखनी चाहिए।
  1. लोभी: एक लालची इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी होती है उसका लालच जिसके चलते वो सही और गलत का फर्क भूल जाता है। जिस इंसान को धन का लालच होता है, वह अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए किसी का भी नुकसान करने से नहीं चूकता। ऐसी स्थिति में वह किसी की भी गुप्त बात, किसी दूसरे को पैसे के लालच में आकर बता सकता है। फिर चाहे वह आपका दुश्मन ही क्यों न हो। इसलिए लालची इंसान पर भरोसा कर उसे कभी कोई राज की बात नहीं बतानी चाहिए।

महाभारत में हर श्लोक और बात के पीछे तर्क है और यही कारण है कि उस युग में लिखी और बताई गई बातें आज तक मनुष्य को राह दिखा रही हैं।

LIVE TV