मधुबाला फेम एक्टर ने क़ुबूल किया इस्लाम, कहा दिन में पांच बार नमाज पढ़ने से मिलती है शांति

मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना ने खुलासा किया है कि उन्होंने 2019 में इस्लाम धर्म अपना लिया था। अब उनकी शादी नौरान एली से हुई है और वह चार महीने के बच्चे के पिता हैं।

वियन डीसेना ने पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों से खुद को दूर कर लिया था। मधुबाला और शक्ति: अस्तित्व के एहसास की जैसे लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रह चुके अभिनेता को आखिरी बार सिर्फ तुम में देखा गया था। अब, अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह 2019 में रमजान के दौरान इस्लाम में परिवर्तित हो गया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी पुष्टि की है।

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे जीवन में कुछ भी ज्यादा नहीं बदला है। मैं ईसाई पैदा हुआ था, और मैं अब इस्लाम का पालन करता हूं। मैंने 2019 में रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस्लाम का पालन करना शुरू किया था। मुझे दिन में पांच बार प्रार्थना करने से बहुत शांति और सांत्वना मिलती है। यहां मैं सभी अनचाही अटकलों पर विराम लगाता हूं।

अभिनेता ने हाल ही में रमजान की शुरुआत में अपने सभी प्रशंसकों को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था रमजान के इस मुबारक महीने के पहले जुमे पर हमें अल्लाह उन लोगों में शामिल करें जो ईमानदारी से उपवास करते हैं। आप हमारे उपवासों और रातों को प्रार्थना में स्वीकार करें जो हम पूर्ण समर्पण के साथ करते हैं। हमें ग़फ़लत से दूर रख और हमारे तमाम गुनाहों को माफ़ कर आमीन।

LIVE TV