क्यों हैं दुनिया में लखनऊ की अलग पहचान, जानिये क्या है इसकी खासियत

यूपी की राजधानी लखनऊ कई मायनों में बेहद खास है। यह शहर अदब और तहजीब के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर है साथ ही साथ लखनऊ अपने स्वाद के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको लखनऊ के कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताएंगे जिसे आप शायद ही जानते हो।

रूमी गेट

1-भारत में सबसे ज्यादा खुश रहने वालें शहरों की सारणी में लखनऊ दूसरे स्थान पर आता है, पहले स्थान पर चंड़ीगढ़ है।
2-विश्व की सबसे तेज विकसित होने वाले शहरों की सारणी में लखनऊ 74 वें स्थान पर आता है।
3-भारत का सबसे ज्यादा व्यस्त और खूबसूरत रेलवे स्टेशन चारबाग है जोकि लखनऊ में है। आसमान से देखने पर यह स्टेशन शतरंज का बोर्ड लगता है जबकि इसके गुंबद शतरंग की गोटियां लगती हैं।

चारबाग रेलवे स्टेशन

4-यहां के खूबसूरत रूमी दरवाजे का निर्माण रोम के शिल्पकार ने किया था।
5-1857 की क्रांति के दौरान लखनऊ ने अहम भूमिका निभाई थी, यहीं से अंग्रेजों के खिलाफ पहली आजादी की लडाई छेड़ी गयी थी। यहीं से क्रांति शुरु होकर कानपुर और बंगाल की ओर बढ़ी थी।
6- अंग्रेजों ने लखनऊ में सबसे बड़ा कैटोंनमेंट 1857 में बनाया था।

लखनऊ का चिकन वर्क

7-किसी पिलर के सहारे के बिना बना हुआ बड़ा इमामबाडा का हॉल एशिया का सबसे बड़ा हॉल है। इसे बनाने के लिए 22000 मजदर लगाए गए थें।
7-यहां का लखनऊ विश्वविद्यालय यूरोपीय ऑर्किटेक्स से प्रेरित है और दिलकुशा कोठी अंग्रेजी बारूख ऑर्किटेक्स से प्रेरित है। इसका निर्माण 1800 में अंग्रेजों के रहने के लिए बनाया गया था।

लखनऊ विश्वविद्यालय

8- पूरी दुनिया में लखनऊ चिकन के लिए मशहूर है। यहां की चिकनकारी 400 साल पुरानी है।
9-नवाब आसफुद्दौला के काल को लखनऊ का स्वर्ण काल कहा जाता है।
10- देश का सबसे पुराना चिड़ियाघर लखनऊ चिड़ियाघर है जिसे पहले बनारसी बाग कहा जाता था। इसे 1921 में स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़े-NFH के सर्वे में तेलंगाना-आंध्र की 80% महिलाएं पति से मार खाने को राजी, घरेलू हिंसा को बताया जायज

LIVE TV