मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी कर्नल पुरोहित 9 साल बाद बेल पर रिहा
मुंबई। मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित नवी मुंबई की तालोजा जेल से रिहा हो गए हैं। कर्नल पुरोहित 9 साल से जेल में बंद थे, उनको लेने के लिए सेना के कई अधिकारी जेल में पहुंचे थे। पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को ही बेल मिली थी।
#WATCH: Lt Col Shrikant Prasad Purohit released from Taloja jail in Navi Mumbai #MalegaonBlastCase pic.twitter.com/LLjfAuFuwu
— ANI (@ANI) August 23, 2017
मंगलवार को कर्नल पुरोहित ने कहा था कि वह बाहर आने पर काफी खुश हैं, वह आगे भी देश की सेवा करना चाहते हैं। बाहर आने के बाद वह पुणे अपने घर जाएंगे, जहां वे अपने परिवार और पालतू कुत्ते से मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: रामायण पाठ के दौरान दलितों की मंदिर में ‘नो एंट्री’, 10 दिन तक दूर रहने का लगा नोटिस
2008 में हुए इस ब्लास्ट में 6 लोग मारे गए थे। पुरोहित को सशर्त जमानत दी गई है, वह बिना कोर्ट की अनुमित के विदेश नहीं जा सकेंगे। पुरोहित नवी मुंबई के तलोजा जेल में बंद थे।
यह भी पढ़ें: गणेशोत्सव में आंखों का रखें ख्याल : तेंदुलकर
इससे पहले इसी साल 25 अप्रैल को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कर्नल पुरोहित की जमानत याचिक रद्द कर दी थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी दी गई थी। वहीं ब्लास्ट की दूसरी आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी।