ससुर-बहु के बीच चल रहा था प्रेम संबंध, खुदखुशी कर सबको किया हैरान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है। कनेरी में शुक्रवार के दिन एक पेड़ पर ससुर और उसकी बहू की फांसी पर झूलती लाशें मिली। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है।

ससुर खेलू राम और उसकी बहू गीता की पेड़ पर झूलती लाश। - Dainik Bhaskar

दरअसल, चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी ससुर और बहू की दो-तीन दिन पुरानी लाश मिली। ससुर खेलू राम केवट(50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता(35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और इसी गांव में खेती करता था। उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था। इनकी प्रेम कहानी का परिवार में पता चल गया था। लिहाजा दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। मार्च में एक दिन ससुर-बहू घर से गायब हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों का पता नहीं था। गांववालों ने आज इनकी लाशें ही देखीं।

पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने कहा कि उनके रिश्ते का पता चलने के बाद परिवार में भी बहुत तनाव में था। दोनों को समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए। परिजनों और पुलिस फिलहाल यह मान रही है कि शर्म और आत्मग्लानि के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह का और सामान नहीं मिला है।

खेलूराम केवट अपनी पत्नी की मौत के बाद अकेला रहने लगा था। इस दौरान अपने पति से परेशान हो चुकी गीता अपने चाचा ससुर के नजदीक आ गई। गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर उसे मिर्गी के दौरे पड़ा करते थे।वह खेतों में मजदूरी करता था।दोनों के बीच संबंध बन गया फिर दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि गीता अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर चाचा ससुर के साथ भाग गई थी। खेलूराम के भी 5 बच्चे है। गांव वालों के मुताबिक खेलूराम अपने भतीजे के परिवार की मदद करता रहता था।

LIVE TV