एलओसी पर बिगड़े हालात, भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी

एलओसीजम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हो रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने देवगर क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी शुरू की।

एलओसी पर बदतर हालात

सूत्रों के मुताबिक, “पाकिस्तानी सेना ने देवगर में छोटे एवं स्वचालित हथियारों और मोर्टार से नागरिक एवं सैन्य इकाइयों पर निशाना साधा।”

मेजर सहित तीन भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने पार की बेशर्मी की हद, मां-पत्नी को विधवा की तरह मिलाया

इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने छोटे एवं स्वचालित हथियारों के इस्तेमाल से नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी जारी रही।

पाकिस्तानी सेना के हमले में शनिवार को राजौरी के केरी क्षेत्र में एक मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए थे।

 

LIVE TV