LIVE : विधानसभा चुनाव नतीजे 2017- यूपी-उत्त‍राखंड हुआ मोदीमय, पंजाब समेत गोवा और मणिपुर में कांग्रेस का पलड़ा भारी

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए चुनावों की फैसले की घड़ी खत्म हो चुकी है। तड़के सुबह शुरू हुई वोटों की गिनती देर शाम तक चलती रही। पांचों राज्यों में कहीं भाजपा को फतह मिली तो कहीं आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लेकिन इन पांचों राज्यों में से सबसे रोचक पहलू उत्तर प्रदेश के साथ रहा जहां सारे विरोधी मिलकर भी भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक पाए। केसरिया रंग की आंधी कुछ ऐसी चली कि विपक्षियों के तोते उड़ गए। भाजपा ने यहां बहुतम के पार जाते हुए सभी रिकार्ड तोड़ डाले और अकेले ही तिहरा शतक जड़ दिया।

मतगणना में जो नतीजे सामने आए हैं उनमें से भाजपा को उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखण्ड में जीत हासिल हुई है। वहीं पंजाब, गोवा और मणिपुर में कांग्रेस पांव जमाने में सफल रही।

इन चुनावी परिणामों से पीएम मोदी के लिए आने वाला समय काफी सुहाना होगा। इसके चलते पीएम केन्द्र, बीजेपी और दक्षिण एशिया में एक बेहद मज़बूत और प्रभावशाली शख़्स बनकर उभरेंगे। जिनके फैसलों का असर ना सिर्फ भारत की दशा-दिशा तय करेगा, बल्कि वर्ल्ड पॉलिटिक्स में भारतीय उप महाद्वीप की भूमिका को भी स्पष्ट कर देगा। लेकिन अगर ये नतीजे मोदी के पक्ष में ना रहें तो उन्हें विपक्षियों की सख्त आलोचना का सामना करना पड़ेगा।

#UP विधानसभा चुनाव नतीजे 2017 LIVE: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपना जलवा दिखाते हुए 403 सीटों में से 324 पर अकेले जीत हासिल की है। बता दें कि यूपी का एक्‍जिट पोल पहले ही भाजपा को समर्थन दे चुका था।

विधानसभा चुनाव

BJP : 00             Won : 324

SP + CONG : 00         Won : 54

BSP : 00                      Won : 19

RLD : 00                        Won :01

OTH : 00                       Won :05

 

#PUNJAB विधानसभा चुनाव नतीजे 2017 LIVE: पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए काफी राहत भरे रहे। जिसने उसके सूखे को काफी हद तक तर करने का काम किया है। यहां पर कांग्रेस बहुतम में आ चुकी है और इसके साथ ही यहां उसकी सरकार बनना तय है। वहीं बीजेपी का यहां प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

विधानसभा चुनावSAD+BJP : 00               Won : 18

CONG : 00                    Won : 77

AAP : 00                          Won : 20

OTH : 00                         Won : 02

 

 

#UTTARAKHAND विधानसभा चुनाव नतीजे 2017 LIVE:  पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में सत्ता की लड़ाई 70 वोटों के लिए हुई थी। जिसमें मोदी के केसरिया रंग के आगे बाकी सारे रंग फीके पड़ गए। यहां बीजेपी ने 57 सीटें हासिल कर बहुमत प्राप्त किया है।

विधानसभा चुनावBJP : 00                          Won : 57

CONG : 00                       Won : 11

UKD : 00                           Won : 00

BSP : 00                             Won :  00

OTH : 00                            Won : 02

 

#GOA विधानसभा चुनाव नतीजे 2017 LIVE:  देश के सबसे छोटे राज्यों में शुमार गोवा में भी भाजपा कुछ खास नहीं कर सकी। यहां भी कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आने के लिए अग्रसर हो चुकी है। हांलाकि यहां बहुमत तो कांग्रेस को भी नहीं प्राप्त है लेकिन विपक्षियों के साथ गठबंधन कर यहां वह सत्तासीन हो सकती है।

विधानसभा चुनावBJP : 00                             Won : 14

CONG+ : 00                       Won :  19

AAP : 00                              Won : 00

MGP+ : 00                           Won : 03

OTH : 00                              Won :  04

 

#MANIPUR विधानसभा चुनाव नतीजे 2017 LIVE:  मणिपुर में कांग्रेस सत्ता का चौका लगाने के लिए एक बार फिर कमर कस चुकी है और आने वाला समय उसी का होगा। 60 विधानसभा सीटों वाले इस राज्‍य में मतगणना के बाद नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे लेकिन सत्ता में आने के लिए उसके पास बहुमत नहीं है ऐसे में उसका भविष्य भी सहयोगियों पर ही निर्भर है।

विधानसभा चुनावBJP : 00                                Won : 21

CONG : 00                        Won : 28

NPF :  00                             Won : 04

PRJA : 00                              Won : 00

OTH : 00                                Won : 07

LIVE TV