जान पर खेल ‘आतंकी’ तेंदुए का किया एनकाउंटर, अब दर्ज होगी FIR

लखनऊ। 36 घंटे से ज्यादा राजधानी में आशियाना इलाके के औरंगाबाद क्षेत्र में आतंक मचाने वाले तेंदुए को मारने वाली यूपी पुलिस पर एफआईआर दर्ज होगी। शनिवार को कोहराम मचाने वाले तेंदुए ने एस.एच.ओ पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने उसे गोली मार दी थी।

गोली मार दी

तेंदुए की पुलिस की गोली लगने से मौत हो के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तेंदुए ने हमले में तीन लोगों को घायल कर दिया था। घायलों में एक थानाध्यक्ष भी हैं, जिन्होंने तेंदुए को गोली मार दी थी।

तेंदुआ एक घर में छिपकर बैठा था। जिस घर में तेंदुआ घुसा था, वह घर शरीफ खान का है। तेंदुआ रसोई में छिपा बैठा था। इस दौरान तेंदुए ने एसएचओ त्रिलोकी सिंह पर हमला किया।

जिसके बाद उन्होंने तेंदुए पर फायर झोंक दिया। इस कारण  कारण गोली लगने से वह घायल भी हो गया है। बाद में डॉक्टर उत्कर्ष शुक्ला ने कंफर्म करते हुए बताया है कि तेंदुए की मौत हो गई है।

अब इस मामले में वन विभाग तेंदुए को मारने वाले पर एफआईआर दर्ज करेगी। साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। कहा गया है कि, 15 दिन में जांच पूरी कर तेंदुए को मारने वाले को जेल भेजा जाएगा।

मामले की जांच वन विभाग के एसडीओ अयोध्या प्रसाद करेंगे। मामला इंडियन वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के तहत दर्ज किया जाएगा।

इस प्रकरण में पुलिस को आईजी से इनाम मिला है। आईजी ने पुलिस को 50000 रूपए का इनाम दिया है।

LIVE TV