पौधों से भी होता है घर में लक्ष्मी का आगमन

वास्तु के हिसाब से पेड़-पौधे सीधे तौर पर हमारे जीवन से काफी जुड़े हुए होते हैं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।और घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी है जो घर से वास्तु दोष को बाहर करने के स्थान पर घर में वास्तु दोष को पैदा करते हैं।

पौधों

घर में लगे पेड़-पौधे घर की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। लत्तर वाले पौधे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इस तरह के पौधे घर होने चाहिए।

जिन पौधों की टहनियों को तोड़ने पर सफेद द्रव (दूधिया स्राव) निकलता है, वैसे पौधे घर के आंगन में न लगाएं। यह घर के सदस्यों को स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं माना गया है।

घर के अंदर या बाहर कहीं भी काटेदार पौधे न लगाएं। कैक्टस को प्रगति में बाधक और हानिकारक माना गया है।

घर के बैठक घर में बांस का पौधा लगाएं। इस पौधे को पूर्वी कोने में रखें।

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा करोड़पति-10 का प्रोमो देख आ जायेगा आँख में पानी

झाडू को किसी ऐसे कौने में रखें जहां से किसी को दिखाई ना दें। घर में चाकू, कैंची, झाड़ू और डस्टबीन रखने का भी उचित स्थान होना चाहिए।

किचन के सिंक में ज्यादा समय के लिए जूठे और गंदे बर्तन न रखें। घर के कूड़ेदान (डस्टबीन) में ज्यादा कचरा इकठ्ठा ना होने दें। यह नकारात्मक ऊर्जा विकसित करता है।

कैंची, चाकू जैसे नुकीले औजार आदि इस प्रकार न रखें कि उनका नुकीला हिस्सा बाहर की ओर हो।

घर में कभी भी बंद घड़ी ना लगाएं। जो घड़ी चल नहीं रही हो, उसे घर में नहीं रखें।

यदि घर की पूर्व दिशा वाले कमरे में खिड़की हो, तो हर रोज कम-से-कम आधे घंटे के लिए उसे जरूर खोलें।

बीमारी व्यक्ति के कमरे में ताजे फूल रखने से लाभ होता है। लेकिन इन फूलों को रात तक कमरे से हटा देना चाहिए।

 

 

LIVE TV