Solar Eclipse 2021: साल का आख़िरी सूर्य ग्रहण, जानें कब और कहाँ दिखेगा, किस राशि को है फ़ायदा

इस साल का आख़िरी सूर्य ग्रहण इस शनिवार 4 दिसंबर को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक (उपच्छाया) रूप से लग रहा है और इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए दुनिया भर के लोग इंतज़ार कर रहे हैं। इस सूर्यग्रहण की ख़ासियत यह है कि यह सूर्यग्रहण वृश्चिक शाशि में लगने जा रहा है। इससे पहले लगातार दो वर्ष दिसंबर महीने में सूर्य ग्रहण लगे थे और दोनों सूर्यग्रहण धनु राशि में लगे थे। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

कब लगेगा ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर ख़त्म होगा और इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि चार घंटे की होगी।

भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल-
सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही लग जाता है। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण को दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ़्रिका में देखा जा सकेगा।

यह ग्रहण है अशुभ-
19 नवंबर को पिछला चंद्र ग्रहण लगा था और उसके बाद कोई ग्रहण नहीं लगा। अब अगला सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगने जा रहा है। इन दोनों ग्रहणों के बीच 15 दिन का लंबा अंतराल है, इसलिए इस सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जा रहा है।

सूर्य ग्रहण क्या होता है-
पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर चांद जब गुज़रता है, और पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूरे या आंशिक रूप से ढक जाता है, तब सूर्यग्रहण लगता है। जबकि हिंदू धार्मिक मान्‍यताओं की बात करें तो इस समय राहु और केतु की बुरी छाया धरती पर पड़ती है, जिससे ग्रहण लगता है।

इन राशी वालों को हो सकता है लाभ-

ग्रहण के कारण सभी राशियां प्रभावित होती हैं। जानकारों की मानें तो सूर्य ग्रहण के कारण कुछ राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेगा। ये राशियाँ हैं-

वृषभ राशि:-

वृषभ राशि के जातक करियर में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। इस ग्रहण के दौरान दौरान वृषभ राशि के जातकों को ख़ूब मान-सम्मान मिलेगा और नौकरी में भी तरक्की मिलेगी। इस राशि के जातक के व्यापारीयों के लिए यह समय क़ाफ़ी शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि:-

मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सूर्य ग्रहण के दौरान कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी और समय क़ाफ़ी शुभ रहेगा।

सिंह राशि:

लिए सूर्य ग्रहण को दौरान सिंह राशि के जातकों के सभी रुके हुए काम बन जाएंगे, कोर्ट-कचहरी के लंबित पड़े मामलों में भी लाभ मिलेगा। यह ग्रहण सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा।

कन्या राशि:-

इस सूर्य ग्रहण के दौरान कन्या राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और साथ ही सभी कामों में सफ़लता प्राप्त होगी।

मकर राशि:

सूर्य ग्रहण से मकर राशि के नौकरी पेशा लोगों नए अवसर प्राप्त होंगे और व्यापारियों को व्यापार में क़ाफ़ी तरक्की मिलेगी। साथ ही, मकर राशि के जातकों की आय में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें – Solar eclipse 2021: 4 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, बन रहा अद्भुत संयोग

LIVE TV