सावधान: अब उंगली चिटकाने से पहले एक बार नहीं बल्कि सौ बार सोचेंगे

नई दिल्ली। अक्सर लोग फ्री टाइम में या ज्यादा काम करने के बाद आपको उंगलियों को चिटकाते मिलेंगे। या फिर अधिक काम करने के बाद शरीर को रिफ्रेश करने के लिए भी लोग ऐसा करते हैं। लेकिन मिनट-मिनट पर ऐसा करने से आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंच रहा है ये आप सोच भी नहीं सकते। आज हम आपको बताएंगे उगंली चिटकाने से आपके शरीर को क्या-क्या नुकसान पहुंचता है।

उंगली चिटकाने से

उंगलियां चिटकने से गठिया का रोग होने की शिकायत हो जाती हैं। वैसे तो ये बीमारी बुजुर्गों में ज्यादा देखी जाती है लेकिन अगर आप उंगली चिटकाने से बाज नहीं आते हैं तो जल्द ही आप भी इसके चपेटे में आने वाले हैं।

बार-बार उंगलियां को चटकाने से हडि्डयों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा करने से काम करने की क्षमता कम होती है।

यह भी पढ़ें-लकड़ी की कंघी के हैं इतने फायदे की गिनते-गिनते थक जाओगे

जानिए क्यों आती हैं उंगलियां चिटकाने पर आवाज

उंगलियों के जोड़ और घुटने और कोहनी के जोड़ों में एक खास लिक्विड होता है। इसका नाम होता है synovial fluid। ये लिक्विड हमारी हडि्डयों के जोड़ों के लिए ग्रीस का काम करता है जो कि हडि्डयों को एक दूसरे से रगड़ खाने से रोकता है।

यह भी पढ़ें-चाय के साथ कभी न करें इस चीज का सेवन, मुफ्त में मिलेगी कैंसर की बीमारी

उस लिक्विड में मौजूद गैस जैसे कार्बन डाई ऑक्साइड नई जगह बनाती है। इससे वहां बुलबुले बन जाते हैं। अब जब हम हड्डी चटकाते हैं तो वही बुलबुले फूट जाते हैं। तभी कुट-कुट की आवाज़ आती है।

LIVE TV