शरीर को हर तरह के रोगों से बचा कर रखते हैं इस तरह के खाद्य पदार्थ

खराब खान-पान और जीवन जीने का तरीका बीमारियों का सबसे बड़ा दुश्मन बनता नजर आ रहा है। आपके ही रहने के तरीके और खान पान की बुरी आदतों के कारण आपको कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। शरीर की छोटी से लेकर बड़ी समस्या तक इन्हीं कारणों के कारण होती है। ऐसे में यह जानना बेहद आवश्यक है कि कौन सी खाने की चीजें आपके लिए फायदेमंद है।

रेड वाइन

फाइबर

साबुत अनाज में खनिज, प्रोटीन, विटामिन जैसे पदार्थ पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। अलसी जैसे साबुत अनाज में फाइबर और ओमेगा-थ्री फैटी एसिड होता है। इससे कोलेस्ट्रोेल नियंत्रित रहता है। अलसी के बीजों को पीसकर इसे दही या अन्यज खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेीमाल कर सकते हैं। घुलनशील फाइबर भोजन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। जई, जौ, ब्राउन राइस, रोटी और दाल जैसे सेम, मसूर और मटर को भी शामिल करें।

बादाम

बादाम हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पॉलीअनसेचुरेटेड पाया जाता है। यह दिल के बहुत ही फायदेमंद होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। विटामिन और फाइबर की मदद से दिल को स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है। बादाम में ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। जो दिल की समस्याओं को काफी हद तक ठीक करता है।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी बढ़ाता है यह हर्बल काढ़ा

ताजे फल

फलों में विटामिन और मिनरल की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इनमें कैलोरी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। फलों में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से वजन भी कम होता है और यह पके शरीर को भी फायदा पहुंचाता है। अगर आप फलों का सेवन करते रहेंगे तो आपकी सेहत हमेशा दुरुस्त रहेंगी। फलों का चुनाव आपको मौसम के हिसाब से करना चाहिए।

सब्जियों की सलाद

कुछ सब्जियों, जैसे गाजर, शलजम, टमाटर आदि को आप कच्चाप भी खा सकते हैं और भूख लगने पर इन्हेंअ स्नैयक्सि की तरह इस्तेबमाल किया जा सकता है। सब्जियों में फोलेट की मात्रा अधिक पाई जाती है जो होमोंसिस्टखरीन के स्तर को कम करती है। सब्जियां जैसे पालक, सलाद, असपरैगस, ब्रोकोली को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम कर देता है।

यह भी पढ़ें- जुड़वां बच्चों से जुड़े मिथक और उनकी जमीनी हकीकत

रेड वाइन

कुछ लोग रेड वाइन का नाम सुनकर ही भाग जाते हैं। जबकि रेड वाइन हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। रेड वाइन को अंगूर से बनाया जाता है। जिसमें एचडीएल जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और पॉलीफिनॉल की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसके सेवन से ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है। अगर आपको रेड वाइन पीने में अच्छा नहीं लगता है तो आप अंगूर का रस भी पी सकते हैं। यह आपके लिए रेड वाइन का ही काम करेगा।

 

LIVE TV