उम्र के साथ होते शारीरिक बदलाव के समय इन बातों का रखें खास ख्याल

जैसे महिलाओं में समय-समय पर हार्मोन बदलते हैं वैसे ही पुरुषों में भी समय-समय पर हार्मोन बदलते रहते हैं। इसका कई बार खतरनाक असर देखने को मिलता है तो कई बार अच्छा असर। हार्मोन का असर वृद्धि और विकास पर सामान रुप से पड़ता है। हमारे शरीर में होने वाली हर छोटी-बड़ा गड़बड़ियों के जिम्मेदार ये हार्मोन ही होते हैं। इसका असर से ही शरीर में विकास होता है। हमारे शरीर में अगर कहीं कोई भी परेशानी होती है तो उसका असर सीधेतौर पर हार्मोन के कारण ही होता है।

हार्मोन

हार्मोन बिगड़ने से शरीर पर प्रभाव

हार्मोन असंतुलन के कारण स्वास्थ्य संबंधी सामान्य समस्याएं जैसे मुहांसे, चेहरे और शरीर पर अधिक बालों का उगना, समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षण नजर आना व सेक्स के प्रति अनिच्छा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर जब पुरुषों में जब हार्मोन असंतुलन होता है तब उनमें चिड़चिड़ापन, स्पनर्म कम बनना और सेक्सा की चाह कम हो जाती है। लेकिन हार्मोन असंतुलन को सतुंलित करने के लिये कई तरीके अपनाए जा सकते हैं, जैसे दवाइयां, योग, व्या याम और पौष्टिक आहार का सेवन करना आदि।

हार्मोन

लाइफस्टाइल

बदलती जीवन शैली के कारण शरीर में तरह-तरह के बदलाव होने लगते हैं। पुरुषों के शरीर में भी होने वाले बदलाव हार्मोन असंतुलन के कारण ही होते हैं। अपने रोज के खाने में शाम के समय फल का सेवन करें। इतना ही नहीं साथ में फलों का जूस का भी सेवन कर सकते हैं। कैफीनयुक्त पेय पदार्थो से जितना हो सकें दूर रहें तो आपके लिए ही फायदेमंद होगा।

स्वस्थ हुए दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार,फोन पर दी सूचना

सोयाबीन पदार्थों का सेवन कम करें

पुरुषों को महिलाओं से कम एस्ट्रोजन की मात्रा की आवश्यकता होती है। पुरुषों को थोड़ा कम एस्ट्रोजन के लिए सोयाबीन की आवश्कता कम से कम करना ही ठीक रहता है। सोयाबीन या उससे बने हुए पदार्थो को आप जितना कम सेवन करेंगे उतना ही आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा। सोयाबीन फाइटोस्ट्रोजिन्स के बड़े स्रोतों में से एक है। इसलिए पुरुषों को समान मात्रा से ज्यादा प्रोटीन नहीं लेना चाहिए। लेकिन हां आप अंडे के सफेद भाग का सेवन और कम वसा वाले पदार्थो पर और डेयरी सामान पर विश्वास कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

अतिरिक्त मांसपेशियों और पुरुषों की शारीरिक उच्च शक्ति का संबंध उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की उच्च राशि से होता है। यदि आप मांसपेशियों में कमजोर या शरीर को असमर्थ महसूस कर रहे हैं तो आपको एक्सरसाइज कर इस समस्या से उबरने में मदद मिलेगी। इसलिए हफ्में में कम से कम चार दिन जम कर एक्सरसाइज करें।

टेनिस : पेरिस मास्टर्स के अगले दौर में फेलिसियानो, जुमहुर, सोउसा

पर्याप्त नींद लें

नींद सबसे अच्छा और आसान तरीका है अपने शरीर की किसी भी बिमारी को दूर करने के लिए। नींद लेने से आपको किसी भी स्थिति से निकलने में मदद मिलती है। साथ ही आपका दिमाग भी ठीक से काम करने के लिए प्रेरित होता है।

कैसा और क्या आहार लें

नारियल का तेल खाएं। इसके प्रयोग से शरीर में हार्मोन बैलेंस होने लगता है। पानी पियें, इससे शरीर हाईड्रेट रहता है और उसका स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। मेवों में बहुत सारा प्रोटीन होता है। प्रोटीन डायट हार्मोन की गड़बड़ी से पुरुष और महिला दोनों के लिए अच्छी होती है। साथ ही हरी साग-सब्जी और बींस और लहसुन खाएं, इनमें बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है जो हार्मोन असंतुलन को ठीक करने में मददगार होता है। मांस खाते हैं तो मछली खाएं। अपने आहार में सीफूड भी शामिल करें, टूना फिश मे बहुत सारा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि शरीर में हार्मोन को बैलेंस करता है।

 

 

LIVE TV