घर में भूलकर भी न रखें ये दस चीजें, जीवन भर भोगना पड़ेगा दुःख

टूटी-फूटी वस्तुएंघरों में अक्सर वस्तुएं टूट-फूट जाती है। फिर भी उन्हें घर से बाहर फेकने बजाए लोग उसे किसी स्थान पर रख देते हैं। टूटी-फूटी वस्तुएं भी बुरी लगती है और साथ ही साथ देवी लक्ष्मी भी घर में नहीं रूकती हैं। यदि आपके घर में इन 10 चीजों में से कोई सामान है तो ये आपके दुःखों का कारण बन सकता है।

  1. टूटा फर्नीचर:- घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, फर्नीचर में टूट-फूट बुरा असर डालती है और यह आपकी आर्थिक परेशानियों का कारण भी हो सकता है।
  2. टूटा पलंग:- जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिलकुल न हो। यदि पलंग ठीक न होगा तो वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की सम्भावनाएं होती है।
  3. भगवान की टूटी मूर्ति:- लोगों को कुछ मूर्तियों से ख़ास लगाव हो जाता है, जिसके कारण टूटने या खंडित हो जाने पर भी वे उन्हें घर में रखते है। ऐसा करना परेशनियों का कारण बन सकता है।
  4. बंद या टूटे पेन:- घर या ऑफिस में कभी टूटे हुए या बंद पेन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  5. टूटी तस्वीर:- यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। टूटी तस्वीर घर में वास्तु दोष और दुर्भाग्य उत्पन्न करती है।
  6. टूटे-फूटे बर्तन:- ऐसे बर्तन घर में रखने पर महालक्ष्मी नाराज होती है और घर में गरीबी बढ़ती है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह घेरते है,जिससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।
  7. टूटे दरवाजे:- यदि घर का कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। टूटे दरवाजों से देवी लक्ष्मी कभी भी घर में प्रवेश नहीं करती।
  8. टूटा हुआ कांच:- घर में रखा हुआ टूटा हुआ कांच आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
  9. बंद घड़ियां:- घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है यदि घड़ी टूटी हुई होगी तो परिवार के सदस्यों की उन्नति रुकेगी। काम तय समय में पूरा नहीं हो पाएगा।
  10. खराब इलेकट्रॉनिक सामान:- घर में यदि कोई इलेकट्रॉनिक वस्तु खराब या टूटी हुई है तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। ये आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है।
LIVE TV