KBC 12 : क्या आपको पता हैं 25 लाख के इस सवाल का जवाब, जिस पर अस्मिता माधव ने क्विट किया शो

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों की ओर से खूब पसंद किया जाता है। पिछले सीजन्स की तरह ही KBC 12 को भी खूब सराहना मिल रही है। शो के 8वें एपिसोड में बुधवार को प्रतियोगी अस्मिता माधव गोरे शामिल हुईं। उन्होंने 12 सवालों का सफलतापूर्वक जवाब दिया हालांकि 13वें सवाल पर उन्होंने शो क्विट कर दिया। जिस सवाल पर उन्होंने शो को क्विट किया वह 25 लाख रुपये का सवाल था।

जिस सवाल पर अस्मिता माधव अटकी वह सवाल था कि, “इनमें से कौन से दिन को 1905 में बंगाल के विभाजन के विरोध में और लोगों में एकता दिखाने के लिए विशेष तरीके से मनाया गया था?”

इस सवाल को लेकर चार ऑप्शन दिये गये थे ऑप्शन थे दशहरा, रक्षाबंधन, ईद और ईस्टर संडे। हालांकि अस्मिता माधव ने इस सवाल के बाद शो को क्विट कर दिया। जबकि इस सवाल का सही जवाब रक्षा बंधन था। आपको बता दें कि भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन की ओर से 1905 में धार्मिक आधार पर बंगाल के विभाजन का आदेश दिया गया था। जून 1905 में असम और मुस्लिम डेलीगेशन की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था। इस फैसले को मुसलमानों की ओर से सहर्ष स्वीकार किया गया था और उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए एक अलग राज्य मिल गया था। विभाजन का आदेश अगस्त 1905 में दिया गया था।

https://www.instagram.com/tv/CF_fzFun0HW/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

यह आदेश 16 अक्टूबर 1905 को लागू हुआ था। बात की जाए तो उसी दिन श्रावण मास का आखिरी दिन था जिसे राखी पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

LIVE TV