इंसानियत और समाज के लिए मिसाल बना इस जिलाधिकारी का परिवार

शाहजहांपुर: जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी को अच्छे कामों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद उनकी पत्नी कविता त्रिपाठी भी गरीबों की मदद की मुहिम में जुट गई हैं। इसकी बानगी शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में देखने को मिली जहां डीएम अमृत त्रिपाठी की पत्नी कविता ने सैकड़ों लोगों का ब्लड डोनेट करवाया। इस मौके पर उन्होंने खुद अपना खून भी डोनेट किया और लोगों को सामने सेवा भाव की नजीर पेश की।

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम से भागा दूल्हा, मचा हड़कंप   

आमतौर से प्रशासनिक अधिकारियों की पत्नियां घर में ही व्यस्त दिखाई पड़ती हैं। ऐसी कम ही महिलाएं हैं जो समाज सेवा के लिए सामने आती हैं। कविता त्रिपाठी ने इन सब बातों को नकारते हुए अनोखी मुहिम शुरू की है। उन्होंने अपना खून डोनेट कर लोगों को प्रोत्साहित किया बल्कि संस्था के जरिए सैकड़ों लोगों का खून भी डोनेट करवाया।

यह भी पढ़ें : कासगंज के बाद ‘इस्लाम’ की चिंगारी से सुलगा अमरोहा, इलाके में तनाव

दरअसल, शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में खून की बेहद कमी है। यहां दर्जनों मरीज खून के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। खून के अभाव की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी की पत्नी ने गरीब मरीजों के लिए ये मुहिम चलाई। यह कहना गलत नहीं होगा कि आगे चलकर ये मुहिम जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

LIVE TV