Karva Chauth 2020 : करवाचौथ पर आज 1 घंटे है बेहद शुभ मुहूर्त, बन रहा यह संयोग

अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर बुधवार को महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेगी। इस खास दिन अमृत सर्वसिद्धि सर्वार्थ योग के साथ बुधवार का संयोग भगवान गणेश की कृपा बरसाएगा। आपको बता दें कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी सुबह 3.24 मिनट से लग जाएगी। जिसके बाद यह 5 नवंबर को सुबह 5.14 मिनट तक रहेगी।

पूजन विधि
इस दिन सूर्योदय से पहले ही स्नान कर व्रत रखने का संकल्प लें। भगवान शिव के परिवार की पूजा करें। इसी के साथ भगवान गणेश को पीले फूलों का भोग लगाएं। इसी के साथ मां पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं भी अर्पित कर सकते हैं। मिट्टी के करवे पर रोली से स्वास्तिक बनाएं और पीतल के करवे में पूड़ी व मिठाई रखें। इसी के साथ ढक्कन पर चावल रखकर दीपक जलाएं। पूजा अर्चना कर करवा चौथ की कथा सुनें औऱ चंद्रमा को अर्घ्य देकर परिक्रमा करें।

1 घंटा 18 मिनट का मुहूर्त शुभ
पूजा समय – शाम 6.04 मिनट से रात 7.19 मिनट तक।
पूजना का मुहूर्त
8.12 बजे चंद्रोदय होगा। सुबह 6.35 से लेकर रात 8.12 बजे तक व्रत रखा जाएगा।

LIVE TV