कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तारः 25 विधायकों ने ली शपथ, बसपा विधायक भी शामिल

कर्नाटक। कर्नाटक में  मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मौजूदगी में राज्यपाल वजुभाई वाला ने कैबिनेट के 25  विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गई। कुमारस्वामी ने 23 मई को दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जिसके बाद यह पहला मौका है जब मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।

कर्नाटक

कर्नाटक कैबिनेट में जेडीएस के 9 और कांग्रेस के 14 विधायक शामिल हुए हैं। वहीं मायावती की पार्टी बसपा के एकमात्र विधायक और 1 निर्दलीय को भी कैबिनेट में जगह दी गई है।

दरअसल मंत्रालयों के बंटवारों को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के कई नेताओं ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।

कांग्रेस से शपथ लेने वाले विधायकों में डीके शिवकुमार, केजे जॉर्ज,  शिवकुमार रेड्डी और प्रियांक खड़गे शामिल हैं। जबकि पहली बार बीएसपी के एकमात्र विधायक एन महेश को भी एंट्री मिली है।

यह भी पढेंः‘किसान समृद्धि श्रद्धांजलि सभा’ को संबोधित करेंगे राहुल, भाजपा के लिए खड़ी होगी मुसीबत

बता दें कि कांग्रेस और जेडीएस ने 2019 का संसदीय चुनाव साथ मिलकर लड़ने का एलान किया है। दोनों दलों में चुनाव पूर्व गठबंधन बनाकर आम चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। दोनों दलों की संयुक्त घोषणा में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर फैसला बाद में किया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा का चुनाव दोनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था और राज्य में खंडित जनादेश आया। उसके बाद दोनों दलों ने चुनाव बाद गठबंधन कर लिया और बहुमत की सरकार बना ली। इसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी।

देखें वीडीयोः

LIVE TV