
प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा उच्च-ओकटाइन प्रचार के दिनों के बाद कर्नाटक में मतदान चल रहा है। धीमी गति से मतदान के बाद कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 20.94 प्रतिशत हो गया।

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा की, “हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि उचित विकास पाने के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें। हमारी पार्टी न केवल किंगमेकर बल्कि किंग होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कालाबुरागी में कहा की, “कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी हमें 130-135 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।”
हाई वोल्टेज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया है। जानी मानी हस्तियों को राज्य में अपना वोट डालते देखा गया। इन्ही हस्तियों में से अरबपति व्यवसायी, इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति को कर्नाटक के एक मतदान केंद्र पर वोट डालते हुए देखा गया, उनके साथ उनकी पत्नी सुधा मूर्ति भी थी।
मतदान के बाद उन्होंने लोगों से बाहर आने और मतदान करने का आग्रह करते हुए, सुधा मूर्ति ने कहा, “मैं आपसे यह नहीं पूछूंगी कि आप किसे वोट देंगे या आप वोट क्यों देंगे, क्योंकि हर किसी की अपनी राय और निर्णय होता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। हम हर चुनाव में मतदान करते हैं।
कर्नाटक विधान सभा चुनाव में मतदान जारी है। चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। पार्टियों के हाई-वोल्टेज अभियान के बाद, कर्नाटक मेगा लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था और शाम छह बजे तक चलेगा।
राज्य भर के 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता हैं। विवाद में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का निशान 113 सीटों का है। सीएम बसवराज बोम्माई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार समेत दिग्गजों ने मतदान किया है। कर्नाटक में 2,615 उम्मीदवार अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं, जिनका फैसला जनता के हाथ है।
राज्य में 13 मई को मतों की गड़ना होनी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की, “भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है, बहुत सारे लोग जमानत पर बाहर हैं जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और 60 से अधिक मामले पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ लोकायुक्त में दायर किए गए हैं।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में मतदान का आह्वान किया है, इसी बीच, कांग्रेस पार्टी ने मतदाताओं से ‘बुद्धिमानी से मतदान’ करने का आग्रह किया है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि सबसे पुरानी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दवा किया की उन्हें 200% विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी के पास 141 सीटें होंगी।