रॉयल ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं कानिका, NRI गौतम संग रचाई दूसरी शादी

(अराधना)

अपने स्टाइल के साथ अपनी आवाज के जादू से लोगों का दिल जीत लेने वालीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अब मिसेज कनिका गौतम बन गईं हैं। उन्होंने 20 मई यानी शुक्रवार को NRI बिजनेसमैन गौतम के साथ 7 फेरे लेकर उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया है। अब कनिका और गौतम की शादी की सबसे पहली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं जो कि जमकर वायरल भी हो रही हैं। शादी की जो तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, उसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। दोनों दूल्हा-दुल्हन बने काफी खूबसूरत लग रहे थे।

कनिका कपूर का रॉयल ब्राइडल लुक

शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सबसे ज्यादा कनिका कपूर का लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। अपने खास दिन के लिए कनिका ने लाइट पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा चुना, जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया हुआ था। उन्होंने अपना लुक हीरों के भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया। दुन्हनिया बनीं कनिका कपूर किसी राजकुमारी की तरह लग रही हैं।

एनआरआई से रचाई दूसरी शादी

कनिका कपूर के दूल्हे राजा गौतम लंदन बेस्ड बिजनेसमैन हैं। एनआरआई गौतम के साथ कनिका की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। तस्वीरों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इस सेरेमनी में कपल का परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। बता दें कि कनिका की ये दूसरी शादी है। शादी की सभी रस्मों को लंदन में ही दोनों परिवारों ने पूरा किया।

दूल्हे राजा का लुक

दूल्हे राजा गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने मैचिंग पगड़ी पहनी है और गले में डार्क कलर की माला पहनी थी।

तीन बच्चों की मां है कनिका कपूर

आपको बता दें कि कनिका की पहली शादी से उनके तीन बच्चें हैं। करीब एक  दशक पहले कनिका कपूर ने साल 2012 में पहले पति राज चंदोक से तलाक ले लिया था। काफी समय से कनिका और गौतम के रिलेशन की खबरें थे हालांकि कनिका ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया और अब शादी की गुड न्यूज़ देकर सभी को हैरान कर दिया है।

LIVE TV