धोखेबाज निकली कनिका! कई मामलों में दर्ज हुई FIR

मुंबई। बालीवुड फिल्‍मों में अपनी आवाज से सबको दीवाना बनाने वाली कनिका कपूर मुसीबत में पड़ गई है। कनिका की यह मुसीबत कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि भरी भरकम और कानूनी है। कनिका के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इस पचड़े में कनिका अकेली नहीं फंसी हैं उनके साथ उनकी मैनेजर श्रुति भी फंदे में लपेटे गए है।

कनिका कपूर मुसीबत में

नोएडा की एक इवेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने कनिका और उनके मैनेजर पर धोखेघड़ी का आरोप लगाते हुए यह FIR दर्ज कराई है। उनके खिलाफ अलीगढ़ पुलिस थाने में 420 (धोखाधड़ी), 406 (भरोसा तोड़ना) और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

खबरों के मुताबिक कनिका ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक मनोज शर्मा को वादा किया था कि वह उनके एक इववेंट में परुॉर्म करेंगी। इतना ही नहीं इसके लिए कंपनी ने उन्‍हें पैसे तक दे दिए थे। उन्हें 24.95 लाख रुपये दिए गए थे। कपिका को 22 जनवरी को यह परफॉर्मेंस देनी थी। लेकिन पैसे लेने के बावजूद उन्‍होंने परफॉर्म करने से मना कर दिया। साथ ही उन्‍होंने ली हुई रकम देने से भी इंकार कर दिया। उनकी की गई पेमेंट 24.95 लाख रुपये में प्लाइट की टिकट और होटल का किराया शामिल था।

यह भी पढ़ें: कश्मीर की वादियों में जैकलिन के साथ इश्क फरमा रहे सलमान

इस पर अलीगढ़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि, FIR सिर्फ कनिका और श्रुति ही नहीं उनके मुंबई बेस्ड एक इवेंट मैनेजमेंट कपंनी के मैनेजर संतोष मिजगेर के खिलाफ भी हुई है। तीन के खिलाफ एक ही धाराएं लगाई गई हैं। शिकायतकर्ता इतने में ही संतुष्‍ट नहीं है। खबरों के मुताबिक कनिका के खिलाफ मानहानि का दावा भी किया जा सकता है।

बता दें, कनिका ने बॉलीवुड में ‘बेबी डॉल’ और ‘चिटियां कलाइयां’ जैसे कई हिट सॉन्‍ग गाए हैं।

 

LIVE TV