काजोल, माधुरी ने आशा भोसले संग मस्ती की, वीडियो वायरल

मुंबई| फिल्म ‘हेलीकॉप्टर एला’ के प्रचार के लिए अभिनेत्री काजोल नृत्य आधारित रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने माधुरी और आशा भोसले संग खूब मस्ती की। फिल्म में वह अपने बेटे को कठपुतली की तरह नचाती दिखाई देंगी।

रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के निर्णायक मंडल में माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और भारतीय कोरियोग्राफर तुषार कालिया शामिल हैं।

इसे वीडियो को 18 घंटे में 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसे पोस्ट करते हुए माधुरी लिखती हैं, “वो आईं, उन्होंने गाया, दिल जीता और इस दिग्गज के सामने हम पापाराजी बन गए.”
MADHURI

इन सबके बीच मशहूर गायिका आशा भोसले भी हैं, और यह दोनों के लिए मस्ती के क्षण में तब्दील हो गया।

https://instagram.com/p/Bm-eZUbHJBx/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

काजोल ने जहां भारतीय-पाश्चात्य पहनावे -बेज शर्ट और प्रिंटेट लंबे स्र्कट में है, वहीं माधुरी सफेद रंग की साड़ी में हैं, जिनपर फूल चित्रित हैं।

इसके बाद माधुरी दीक्षित नेने ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह मस्ती करती नजर आ रही हैं।

https://instagram.com/p/Bm-eGqnHDDi/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

उन्होंने कहा, “वह आईं, उन्होंने गाया और हम सभी को भावविभोर कर दिया। दिग्गज आशा भोसले।”

इतना ही नहीं माधुरी और काजोल ने एक-दूसरे को गले लगाया और गायिका को किस किया।

ये भी पढ़ें:-आज का सुविचार

‘डांस दीवाने’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स चैनल पर होता है।

5 अगस्त को काजोल के जन्मदिन के मौके पर ‘हेलीकॉप्टर ईला (Helicopter Eela)’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे खासा पसंद किया गया.

 

LIVE TV