घर पर बनाए रेस्तरां स्टाइल अनियन उत्तपम, डाइट वाले लोग भी ले सकता है इसका मजा

(अराधना)

साउथ इंडियन डिश अनियन उत्तपम खाने में सभी को पसंद आता है। इसकी खासियत है कि जो लोग डाइट पर है वह भी इसे खा सकते है। अगर आप नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते है तो अनियन उत्तपम अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे कई तरीकों से बनाया जाता है, जैसे वेजिटेबल उत्तपम, टोमाटो उत्तपम वगैराह। कई लोग घर पर रेस्तरां जैसा उत्तपम बनाने की कोशिश करते है लेकिन ये वैसा नही बन पाता है। आज हम आपको बताएंगे कि रेस्तरां स्टाइल अनियन उत्तपम कैसे बनाए? जानिए इसकी रेसिपी-

अनियन उत्तपम बनाने की सामग्री

डोसा बैटर 
1 छोटा प्याज
1 छोटी गाजर 
2 छोटे हरी मिर्च 
धनिया पत्ती 
तेल या घी

अनियन उत्तपम की विधि

सबसे पहले प्याज, हरा धनिया को अच्छे से धो कर बारीक काट कर अलग रख लें।

हरी मिर्च को पतला काट कर अलग रख लें और गाजर को कद्दूकस करें।

अब एक पैन को गर्म करें और अब तवे के सेंटर में डोसा बैटर डालें।

अब इस बैटर को अच्छे से स्प्रेड करें। साइड में थोड़ा सा तेल या घी डालें।

उत्तपम के ऊपर प्याज, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया समान रूप से डालें।

इसे मध्यम आंच में कुछ मिनट के लिए पकने दें जब तक कि यह सुनहरी भूरी न हो जाए।

उत्तपम को पलटें और दूसरी तरफ से भी मध्यम आंच में दो मिनट तक पकने दें।

जब तक कि प्याज पूरी तरह से पक न जाए और प्याज सुनहरा भूरा न हो जाए। 

LIVE TV