उपचुनाव : सैकड़ों EVM मशीन खराब, EC ने खारिज की शिकायत

नई दिल्ली। कैराना सहित देश में लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  अगर बात करें कैराना लोकसभा तो यहां करीब 16 लाख वोटर हैं। कैराना लोकसभा उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। यह सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुआ था।

वहीं दूसरी तरफ कैराना-नुरपूर में कई जगहों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी आई हैं, जिसके चलते वोटिंग प्रभावित हुई है। कैराना में सुबह 9 बजे तक 10.20 % मतदान हुआ है। ईवीएम और वीवीपैट में खराबी की शिकायतों के बाद विपक्ष ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है। कैराना में सुबह 11 बजे तक 21.34% मतदान हुआ जबकि नूरपुर सीट पर 11 बजे तक 24.55% मतदान

कैराना उपचुनाव

उपचुनाव के दौरान कई जगहों से ईवीएम मशीनों के खराब होने की शिकायतों के बीच चुनाव आयोग ने सफाई दी है कि जो भी आरोप लगे हैं वो निराधार हैं।

उत्तर प्रदेश में 2 लोकसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के दौरान ईवीएम मशीनों के खराब होने और छेड़छाड़ संबंधी आ रही शिकायतों पर उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा, ‘मशीनों के खराब होने के आरोप निराधार हैं। महज 15 फीसदी मशीनें खराब हुई हैं। शिकायत मिलने के बाद इसे बदल दिया गया है।’

सुबह 10.40 बजे: सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने लखनऊ में बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ईवीएम गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 140 ईवीएम और कैराना में 130 मशीनों में खराबी की शिकायत है, क्योंकि उनमें गड़बड़ी की गई है।

उत्तर प्रदेश की 2 सीटें बेहद महत्वपूर्ण और लोगों में चर्चा का विषय बनी हैं।

  • शामली जिले में कैराना लोकसभा संसदीय सीट
  • नूरपुर विधानसभा सीट

उपचुनाव में खासकर देश की सियासी दिशा तय करने वाले उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें हैं। यहां कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। इसी के साथ ही बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र व नागालैंड में भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव: आजम खान का बड़ा खुलासा, मुस्लिम इलाकों में लड़ाई करवाने की प्लानिंग कर रही भाजपा

राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही यूपी की कैराना संसदीय क्षेत्र में 16 लाख नौ हजार 580 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मई 31 को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

कैराना की जीत से साफ़ होगी 2019 की तस्वीर

कैराना उपचुनाव में भाजपा का का सीधा मुकालबा संयुक्त विपक्ष से है। भाजपा ने इस सीट पर दिवंगत सांसद हुकूम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को मैदान में उतारा। उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल की तबस्सुम हसन से है। कांग्रेस , समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तबस्सुम का समर्थन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :  भारत की इस रोड पर दिखेगा ‘मौसम का जलवा’, PM मोदी ने किया उदघाटन

LIVE TV