महादेव के आगे चीन ने झुकाया सर, जल्द शुरू हो सकती है कैलाश मानसरोवर यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रानई दिल्ली।  भारत से ठोकरें खाने के बाद नरम पड़ते चीन ने उठाया एक नया कदम। चीन ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए नाथू ला दर्रा खोलने  की ओर कदम बढ़ा दिया है। अपने इस फैसले को लेकर चीन भारत से बातचीत करने के लिए भी तैयार है।

बता दें कि चीन ने डोकलाम विवाद के बाद सिक्किम रूट को बंद करा दिया था। यह रूट कैलाश मानसरोवर जाने के लिए उत्तराखंड के लिपुलेख से होकर गए रास्ते की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक बताया जाता है। खास बात ये कि डोकलाम विवाद का लिपुलेख के रास्ते पर कोई असर नहीं पड़ा था।

वीडियो : खचाखच भरी मेट्रो में अंजान लड़के की गोद में बैठकर लड़की ने किया…

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग का कहना है कि चीन ने तीर्थयात्रियों के लिए काफी चीजे मुहैया कराने का प्रयास किया हैं जिससे उनकी आवश्यक सुविधाएं पूरी हो सके। आगे कहा कि रास्ता डोकलाम में भारत की घुसपैठ के बाद से बंद था। साथ ही कहा की इस विषय को लेकर चीन भारत से बातचीत करने को तैयार है।

गेंग ने कहा कि लंबे समय तक चीन ने भारतीय तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधा पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच में हुए समझौते के मुताबिक और इस तथ्य के साथ कि भारत-चीन सीमा के पश्चिमी छोर को दोनों पक्ष सहमत हैं। चीन पहले भी भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए नाथुला दर्रा खोलता आया है।

मस्तमौला बंदर ने की मेट्रो की सवारी, वायरल हो रहा वीडियो

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच डोकलाम विवाद की वजह से मतभेद चल रहा है। यह विवाद 16 जून से शुरु हुआ जब भारतीय सेना ने डोकलाम में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा बनाए जा रही सड़क का काम रुकवा दिया था।

LIVE TV