चुनाव से पहले सिंधिया के प्रतिनिधि का भाजपा में शामिल होने का ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका लगाया है। कांग्रेस नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रतिनिधि डा. कृष्णपाल यादव एवं उनकी पत्नी अनुराधा यादव ने बुधवार को कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए भाजपा में आस्था जताई और वे गुरुवार को विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सिंधिया के

भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा के विचार में अपनी आस्था जताई तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की रीति नीति और कामकाज से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह उपस्थित थे। डा. यादव ने बताया कि वे एक फरवरी को मुंगावली में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें:- महिला सशक्तीकरण पर कितना खरा उतरेगा बजट?

यादव ने पत्रकारों को बताया कि उनके साथ कांग्रेस में धोखा हुआ है और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी राह में रोड़े अटकाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- केरल में मंत्री के तौर पर फिर शपथ लेंगे शशिंद्रन

इसलिए उन्होंने भाजपा के साथ आने का निर्णय किया है क्योंकि भाजपा की सरकार निरंतर देश और प्रदेश का विकास कर रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV