महिलाओं को प्रेरित करने के लिए प्रियंका चोपड़ा का नया शो #JustOneThing, देखिए इसका पहला वीडियो

निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा बहुत सारे नए प्रयोग कर रही हैं। और इसी की बानगी है प्रियंका चोपड़ा का नया शो, जिसका ट्रेलर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस छोटे से वीडियो में प्रियंका चोपड़ा जाने-माने डिजाइनर Diane von Furstenberg, अमेरिकी रैपर और एक्ट्रेस Awkwafina और अमेरिकी जिमनास्ट Simone Biles के साथ महिला सशक्तीकरण और कई दूसरे मुद्दों पर चर्चा करती हुई नजर आ रही हैं।

JustOneThing

इस वीडियों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन लिखा है, ‘हम एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं। मैं वीडीएफ, सिमोन बाइल्स और awkwafina की आभारी हूं कि वे मेरे शो में आए और उन्होंने मेरे साथ अपनी ढेर सारी दिलचस्प कहानियां शेयर कीं। इसे आप #JustOneThing पर देख सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह नया शो 27 मार्च से यूट्यूब ओरिजनल स्पेशल में शुरू हो रहा है।

सीआईएसएफ की पांचवीं बटालियन के गोल्डन जुबली स्थापना दिवस पर गाजियाबाद पहुंचे PM मोदी..

https://www.instagram.com/p/BuwVS76HtvI/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस वीडियो के जरिए प्रियंका ऐसे मुद्दों को उठा रही हैं, जो खासतौर पर महिलाओं से जुड़े हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर महिलाओं को आगे बढ़ने और अपना बेस्ट देने के लिए इंस्पायर करती रहती हैं और अब इस शो के जरिए वह महिलाओं को नए अंदाज में सशक्त होने के लिए प्रेरित करेंगी।
इस वीडियो के लिए प्रियंका को सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है। कुछ लोगों ने ‘प्रियंका आप स्ट्रॉन्ग महिला होने की मिसाल हैं। यहां से वापसी नहीं बल्कि आगे और आगे ही बढ़ना है।’ और ‘ये बहुत शानदार है’ जैसे कमेंट किए हैं। प्रियंका चोपड़ा जिनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है, के इस शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटी और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को सात खून माफ, मैरी कोम, दोस्ताना, बर्फी, बाजीराव मस्तानी जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं और क्वांटिको और बेवॉच में नजर आने के बाद वह एक इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा भारतीय हस्तियों में शुमार हैं, जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मेहनती हैं, पक्के इरादों वाली हैं और अपनी कीमत बखूबी जानती हैं।

Video : सीएम त्रिवेंद सिंह रावत का खटीमा दौरा…

प्रियंका हमेशा स्टीरियोटाइप्स को तोड़कर कुछ नया करती नजर आई हैं। उनकी फिल्में लीक से हटकर रही हैं, उनके इंग्लिश गाने भी दिल को छू लेने वाले हैं। प्रियंका की यही खूबी उनके फैन्स को काफी रास आती है। प्रियंका जो काम करती हैं, उसमें पूरी तरह से डूब जाती हैं, इसीलिए दर्शक उनके साथ एक गहरा कनेक्ट महसूस करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि नए शो के जरिए प्रियंका चोपड़ा महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ जीने का एक नया हुनर सिखाएंगी।

LIVE TV