दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली लोगों को राहत

नई दिल्ली।  दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह बदली छाई रही और बारिश हुई। यहां का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-सुबह लोग सुहाने मौसम का आनंद लेते हुए नज़र आए।

झमाझम बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, “आसमान में दिन भर बदली छाई रहने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दरअसल सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 55 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, मगंलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मौसम का सामान्य तापमान है।

यह भी पढ़ेंः- नीतीश के लिए तेजस्वी ने बंद किया दरवाजा, जो किसी के भी खोलने से नहीं खुलेगा

आईएमडी के अनुसार, भारत में पिछले साल से अच्छा मॉनसून रहने की उम्मीद है। पिछले साल जून से सितंबर तक 96 से 104 प्रतिशत की सामान्य बारिश होने की उम्मीद की गई थी।

बता दें कि 2017 में देश में 97 फीसदी बारिश हुई थी, जो सामान्य मानी जाती है। इससे पहले आईएमडी ने भारत में 2018 में 97 फीसदी बारिश होने का अनुमान लगाया था, जिसमें चार फीसदी की कमी या बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई थी।

LIVE TV