नई दिल्ली। जियो के सभी प्राइम मेंबर, जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक के लिए एक्सक्लूसिव प्राइम मेंबरशिप ली थी, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक साल तक इसका लाभ मिलता रहेगा।
कंपनी ने यहां शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी के वर्तमान ग्राहकों को इसकी सदस्यता लेने के लिए माइ जियो एप से अपनी रुचि प्रदर्शित करनी होगी।
यह भी पढ़ें:- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देगा वोडाफोन
बता दें इस समय 17.5 करोड़ जियो प्राइम मेंबर्स हैं। नए जियो यूजर्स के लिए (अप्रैल के बाद से) जियो प्राइम मेंबरशिप 99 रुपये के सालाना शुल्क में जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें:- Amazon ने लांच किया अब तक का सबसे कम स्पेस घेरने वाला रीडिंग एप
कंपनी ने कहा, “नए ग्राहकों को जियो प्राइम मेंबरशिप की उपलब्धता जारी रहना जियो की भारतीयों को एक विभेदित डिजिटल जीवन अनुभव मुहैया कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
देखें वीडियो:-