JIO सब्सक्राइबर्स की संख्या में आई गिरावट, मुनाफे पर नही पड़ा कोई असर

(अराधना)

रिलायंस JIO सब्सक्राइबर्स में बढ़ती गिरावट की खबर आई है। दिसंबर 2021 से ही जियो यूजर्स की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। दिसंबर के महीने में 1.29 करोड़ ग्राहको ने JIO  का साथ छोड़ा था। अब जनवरी 2022 में भी ग्राहको की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की नई रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में करीब नौ लाख लोगों ने जियो का साथ छोड़ा है।

ट्राई की नई रिपोर्ट के मुताबिक Jio के पास 31 दिसंबर 2021 तक 36.434 करोड़ एक्टिव ग्राहक थे जो कि 31 जनवरी 2022 तक 36.853 करोड़ हो गए हैं। ऐसे में कंपनी के एक्टिव ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं बात करें सब्सक्राइबर्स की तो इसमें जियो को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जियो के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या अब 40.639 करोड़ रह गई है जो कि दिसंबर 2021 में 41.572 करोड़ थी। ऐसे में जियो को करीब 9.3 मिलियन (93 लाख) ग्राहकों का नुकसान हुआ है।

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी महीने में सिर्फ एयरटेल को ही फायदा हुआ है। जनवरी 2022 में वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल को भी नुकसान हुआ है। इस अवधि में BSNL के 3,77,520 ग्राहक कम हुए हैं, जबकि वोडाफोन के 3,89,082 यूजर्स ने अलविदा कहा है।

जनवरी  में एयरटेल से 7,14,199 नए ग्राहक जुड़े हैं। इस दौरान एयरटेल को 95.3 लाख मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ है। कुल मिलाकर देखे तो जियो को ग्राहको के मामले में नुकसान हुआ है लेकिन ये JIO के एक्टिव ग्राहक नही थे।एक्टिव ग्राहकों की संख्या में हुए इजाफा की वजह से  कंपनी के मुनाफे में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

LIVE TV