बेहतरीन खुश्बू और स्वाद के साथ जीरा देता है कई रोगों से छूटकारा

जीरानई दिल्ली। खाना बिना तड़के के स्वादिष्ट बन ही नहीं सकता और तड़के में जीरे का बहुत महत्व होता है। जीरे का भारत में लगभग हर राज्य के हर व्यंजन में खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर जीरा न सिर्फ व्यंजन के स्वाद को बढ़ता है बल्कि यह स्वास्थ्य की दृष्टि से अहम माना गया है।

दरअसल बारीक लगने वाला भोज्य सामग्री (जीरा) में शरीर की विभिन्न बीमारियों को दूर करने के उपाय हैं। जिसके बारे में अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता है। हालांकि जीरा में शरीर से संबंधित लगभग हर रोग को दूर करने के उपाय मिलेंगे। आइये जानते हैं जीरे में कौन—कौन से गुण पाए जाते हैं।

वज़न घटाने में लाभदायक : सामान्य से अधिक यदि वजन है तो आप जीरा का सही तरीके से उपलब्ध कर वज़न घटा सकते हैं। यह शरीर से चर्बी व कोलेस्ट्रॉल को कम करने हेतु मददगार है जीरे के सेवन के लिए आप इसको भून लें व नियमित रूप से दही में मिला कर खाएं। यह शरीर की चर्बी को घटा कर आपका वज़न कम कर देगा।

शरीर से घट रहे लौह की कमी (एनीमिया) में वृद्धि : एनीमिया की कमी हर दूसरे व्यक्ति में सरलता से दिख ही जाएगी। जो शरीर में लौह की कमी का सूचक है। अक्सर लोग एनीमिया के निवारण हेतु दवाईयों के सेवन शुरु करते हैं वहीं दवाइयों का सेवन न करके आप घर में उपलब्ध जीरा का प्रयोग करते हैं तो यह घटते लौह रक्त सेल्स की वृद्धि कर सकता है। बस आप घर में उपलब्ध जीरा का मिश्रण बना कर नियमित रूप से सेवन करें। जिसके फलस्वरूप थकान, चिंता व पाचन क्रिया में सुधार और एनीमिया से छुटकार मिल जाएगा।

याददाश्त रखे तेज  : आज की इस भागमभाग जिंदगी में देखा गया है कि लोगों की स्मरण शक्ति क्षीण हो रही है। जिसके कारण वे लंबे समय तक वस्तुओं को याद नहीं कर सकते हैं। हालांकि इसे लोग रोग नहीं मानेंगे किंतु समयानुसार यह लोगों में बढ़ रहा है। अक्सर लोग इसके लिए चिकित्सक की सलाह लेते हैं अगर आप जीरा का प्रयोग करते हैं तो जीरा में एंटी-ऑक्सीडेंट एवं एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं इससे आपकी स्मरण शक्ति बढ़ सकती है। एक अध्ययन के अनुसार जीरा दिमाग में बढ़ रहे स्ट्रेस यानि चिंता को कम करने में सहायक है जिससे याददाश्त तेज़ रहती है।

हड्डियों को रखे मजबूत : कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य जीरा करता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम, पौटेशियम जैसे खनिज पदार्थ उपलब्ध हैं। जिनसे शरीर की कमजोर हड्डियां मजबूत हो सकती है। इसके लिए जीरे का दैनिक जीवन में उपयोग करना चाहिए।

तो अब आप तो जान ही गये होंगे कि ये बारीक सा जीरा सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि यह शरीर को रोगमुक्त करने में सहायक भूमिका निभाता है। जिससे आपकी सेहत को भरपूर लाभ मिल सकता है अगर आप इसका सेवन करते हैं तो।

LIVE TV