मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद जयराम ने भरी सियासी हुंकार, बोले- कांग्रेस मुक्त हुआ प्रदेश

जयराम ठाकुरशिमला। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हो रही बहस पर विराम लग चुका है। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जैसे बड़े नामों के बीच आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। इस बात की घोषणा शिमला में विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर ने की।

सूबे के सीएम नियुक्त होने के बाद जयराम ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, पार्टी केंद्रीय नेतृत्व का शुक्रिया किया, साथ ही वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल, जेपी नड्डा और शांता कुमार का भी अभिनंदन किया है।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल: जानिए कौन है भाजपा का दिल जीतने वाले जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने सभी विधायकों पार्टी कार्यकर्ताओं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया। ठाकुर ने विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और वरिष्ठ नेता शांता कुमार को धन्यवाद करते हुए कहा, इन तीनों नेताओं को सीएम पद के लिए अपना नाम प्रस्तावित करने के लिए शुक्रिया कहा’।

उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में हिमाचल ऐसा प्रदेश रह गया था जहां हम सभी बीजेपी की सरकार का इंतजार कर रहे थे। हमारा सपना पूरा हो गया है और अब ये प्रदेश भी कांग्रेस मुक्त हो गया है।

हमारी जीत में कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका

सिराज सीट से पांचवीं बार विधायक चुने गए जयराम ने कहा कि जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है। बैठक खत्म होने के बाद जयराम ठाकुर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।

बता दें चुनाव से पहले प्रेम कुमार धूमल को सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया था। लेकिन वो चुनाव हार गए। जिसके बाद नए नाम पर चर्चा की गई।

हालांकि, इस बीच जेपी नड्डा का नाम भी सामने आया और समर्थकों के बीच खींचतान और झड़पें भी हुईं। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री नड्डा को सीएम बनाने पर कुछ विधायकों ने उनके लिए अपनी विधानसभा सीट खाली करने का भी ऑफर भी रख दिया था।

यह भी पढ़ें:- अरुणाचल की दो सीटों पर लहराया भगवा परचम, सबांग में TMC ने मारी बाजी

गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शिमला पहुंचे नरेंद्र तोमर ने जयराम के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि प्रदेश के अगले सीएम ठाकुर होंगे। उन्होंने बताया कि प्रेम कुमार धूमल ने उनका नाम प्रस्तावित किया है।

तोमर ने ये भी कहा कि जयराम ठाकुर के अलावा सीएम पद के लिए किसी और का प्रस्तावित नहीं किया गया।

27 दिसंबर को लेंगे शपथ

जयराम ठाकुर अपने मंत्रिमंडल के साथ 27 दिसंबर को शपथ लेंगे। इस बात की घोषणा सीएम के नाम की घोषणा के साथ ही गया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV