हिमाचल: जानिए कौन है भाजपा का दिल जीतने वाले जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुरनई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत होने के बाद सीएम पद के लिए जयराम ठाकुर का चेहरा सामने आया है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम पद के लिए जयराम ठाकुर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली पसंद थे।

6 जनवरी 1965 में जन्मे जयराम का जीवन राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के आंगन में गुजारा हैं और उन्होंने एबीवीपी से राजनीति में अपना पहला कदम रखा था। जयराम भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें-भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला, जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल के नए CM

बता दें कि जयराम ने 1988 में अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता था जिसके बाद एक-एक करके वो सफलता की ऊचाईयों पर चढ़ते गए। जयराम ठाकुर ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। साथ ही जयराम हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने धूमल सरकार में ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज विभाग का कार्यभार भी संभाला है।

जयराम की सबसे बडी सियासी ताकत उनका समाज है। वो हिमाचल की सियासत में किंग माने जाने वाले क्षत्रिय समाज से आते हैं। जयराम संगठन और पार्टी के मजबूत नेता माने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश बीजेपी की कमान भी उन्होंने संभाली हैं। इतना ही नहीं गरीबी में जिंदगी गुजारने के बावजूद आम लोगों के बीच भी उनकी लोगों से अच्छी तालमेल है। वो हिमाचल के उन क्षेत्रों में जाकर पार्टी को मजबूत करते रहे हैं, जहां ठंड के मौसम में कोई जाना नहीं चाहता है।

LIVE TV