श्रीदेवी के बिना ऐसे सेलिब्रेट हुआ जाह्नवी का जन्‍मदिन

मुंबई। जाह्नवी कपूर ने अपना 21वां जनमदिन मनाया है। श्रीदेवी के निधन के बाद यह जाह्नवी का पहला जन्‍मदिन मनाया गया है। कपूर परिवार ने जाह्नवी के इस दिन को यादगार और खूबसूरत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। खासकर परिवार की सभी लड़कियों ने साथ मिलकर जाह्नवी को आखें नम करने का मौका नहीं दिया। बीते दिन घर में ही परिवार के सदस्‍यों के साथ जाह्नवी का जन्‍मदिन मनाया गया है।

कपूर परिवार की लड़कियों के ने साबित कर दिया कि भले ही श्रीदेवी को खोने का दुख बहुत बड़ा है लेकिन वह हमेशा उनके दिल में मौजूद रहेंगी। अपने पहाड़ जैसे गम को दुनिया को न दिखाते हुए कपूर परिवार ने हंसी-खुशी जाह्नवी का जन्‍मदिन मनाया।

सोशल मीडिया पर जाह्नवी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्‍वीरें भी शेयर की गई हैं। तस्‍वीरों में कपूर परिवार की अमूमन सभी लड़किया हैं। बड़ी बात तो यह है कि जाह्नवी के गम को कम करने और खुशियों को डबल करने बर्थडे सेलि‍ब्रेशन में उनकी सौतेली बहन अंशुला भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें: फिर लहराएगा कसौटी का लाल दुपट्टा, ये है नया अनुराग

जाह्नवी के बर्थडे सेलि‍ब्रेशन में पिता बोनी कपूर, बहन खुशी, सौतेली बहन अंशुला, चचेरी बहन सोनम कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर, चाचा संजय कपूर मौजूद थे। हालांकि इस मौके पर उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर साथ नहीं थे। अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

बता दें, श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में बाथटब में डूबने से हुआ था। दुबई में वह मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने पहुंची थीं।

 

🎂 💗 #kapooranddaughters 📷 @sanjaykapoor2500

A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on Mar 6, 2018 at 10:38am PST

 

💕

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor) on Mar 6, 2018 at 12:55pm PST

 

 

 

LIVE TV