जनकपुर से अयोध्या पहुंची पहली बस, सीएम योगी ने ढोल-नगाड़े से किया स्वागत

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नेपाल और भारत के बीच जनकपुर से अयोध्या तक चलने वाली नई बस सेवा में यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत किया। उन्होंने पुरुष यात्रियों को भगवा रंग का रुमाल दिया, जबकि राज्य की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने महिलाओं का स्वागत किया। यात्रियों को मिठाई के डब्बे भी दिए गए।

जनकपुर से अयोध्या

जनकपुर से अयोध्या पहुंची पहली बस

स्वागत द्वार को फूलों से सजाया गया और ‘रामायण सर्किट’ के तहत दोनों देशों को जोड़ने वाली सीमा पार बस सेवा के यात्रियों के पहले जत्थे का ढोल बजाकर स्वागत किया गया और इस दौरान कई धार्मिक झाकियां सजाई गईं। रामायाण सर्किट का उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के.पी. शर्मा ओली द्वारा शुक्रवार को किया गया था।

यह भी पढ़ें : UP में फिर होगी तूफानी तबाही!, जिलाधिकारियों को निर्देश जारी

मंदिर शहर के लोग सम्मेलन को लेकर उत्साहित दिखाई दिए और यहां पहुंचे अतिथियों के स्वागत और उनसे मिलने के लिए राम कथा पार्क के बाहर धक्का मुक्की करते देखे गए।

सीता के जन्म स्थान जनकपुर से इस बस सेवा के जरिए अयोध्या पहुंचे नेपाल के तीर्थयात्रियों ने भगवान राम की जन्मभूमि के पहले सफर पर खुशी जताई और कहा कि 520 किलोमीटर की यात्रा आरामदायक रही।

LIVE TV