जानिए… राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का इतिहास

जलेबी का इतिहासआमतौर पर लोग सोचते हैं कि जलेबी सिर्फ भारत में ही खाई जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। जलेबी भारत के अलावा और भी कई देशों की लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है। जलेबी के साथ कुछ लोग दूध तो कुछ दही खाना खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको जलेबी का इतिहास बताएंगे।

जलेबी की शुरुआत मिडिल ईस्ट इंडिया से हुई थी। यह भारत की राष्ट्रीय मिठाई है। कुछ लोगों का मानना है कि जलेबी मूल रूप से अरबी शब्द है और इस मिठाई का असली नाम जलाबिया है।

वहीं, उत्तर पश्चिमी भारत और पाकिस्तान में जहां इसे जलेबी कहा जाता है, महाराष्ट्र में इसे जिलबी के नाम से जाना जाता है।

जैनों की पुस्तक कर्णप कथा में जलेबी को भगवान की मिठाई माना गया है। भारत में में मैदा के अलावा उड़द की दाल और चावल की भी जलेबियां बनाई जाती हैं।

अफगानिस्तान में जलेबी को मछली के साथ खाया जाता है। मुंबई के एक होटल ने 18 किलो के वजन वाली जलेबी बनाकर विश्व रिकार्ड बना दिया।

सामग्री

1) 2 कप मैदा

2) 1/2 चम्मच पिसा हुआ चावल का आटा

3) 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर

4) 2 चम्मच दही

5) 1/4 कप गरम पानी

6) 1/2 चम्मच केसर, पिसी हुई

7) 3 कप शक्कर

8) 2/3 कप पानी

9) 1/2 चम्मच हरी दाना इलाईची पाउडर

10) 1/2 चम्मच गुलाब जल

11) तलने के लिये घी या फिर खाने का तेल

#Trailer : काफी अलग है राजकुमार की शादी, आना न भूलिएगा

बिना गोपाल के गैंग ने की ‘द ड्रामा कंपनी’ के सेट पर ‘गोलमाल’

जलेबी बनाने की विधि-

आटे, चावल के आटे, बेकिंग पाउडर, दही और 3/4 कप पानी एक भगोने में डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिला ले। मिलाने के बाद उसे अच्छी तरह फेटे।

मिलाने के बाद बचे हुए पानी को भी डाल दे और 1/8 चम्मच केसर पाउडर डाले और मुलायम होने तक फेटे। फेटने के बाद 2 घंटे के लिये अलग रख दे। बाद इसका उपयोग करने से पहले एक बार और फेटे।

शक्कर को पानी में घोलकर गाढ़ी चासनी तैयार करे। और चासनी पूरी तरह बन जाने के 1 मिनट पहले ही उसमे केसर और इलाईची पाउडर डाले।

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करे। और गोलाकार चकली के आकार के छोटे-छोटे गोल बनाकर उन्हें तेल में गहरा तले। एक समय में कुछ ही जलेबियाँ डाले। जलेबी को तबतक तलते रहे जबतक की उसका रंग हल्का सुनहरा, भूरा और कुरकुरित नही हो जाता।

तलने के बाद उन्हें कढ़ाई से निकाले और किचन पेपर पर रखकर उसमे का पूरा तेल निकलने दे और फिर उन्हें चासनी में डाले। चासनी में डालने के बाद उन्हें 4-5 मिनटो तक वैसा ही रहने दे ताकि जलेबी पूरी तरह से चासनी में भीग जाये।

अंत में जलेबी को चासनी से निकालकर गरमा-गरम परोसे।

LIVE TV