ठाकुर के ‘हवाले’ हुआ हिमाचल, मंत्रियों ने भी ली शपथ

ठाकुरशिमला: ऐतिहासिक रिज मैदान में जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। ठाकुर के साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और कई केंद्रीय मंत्री तथा राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

राजीव सैजल ने मंत्री पद की शपथ ली, तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। पहली बार मंत्री बने हैं।

विक्रम सिंह, गोविंद ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली।

वीरेंद्र कंवर ने मंत्री पद की शपथ ली, प्रेम कुमार धूमल के भरोसेमंद हैं कंवर।

चौथी बार विपिन परमार ने मंत्री पद की शपथ ली। पहली बार मंत्री बन रहे हैं विपिन।

रामलाल मार्केंडय ने मंत्री पद की शपथ ली, 2007 में बीजेपी से जुड़े थे रामलाल।

शाहपुर से विधायक सरवीन चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली. इस बार अकेली महिला मंत्री हैं सरवीन

अनिल शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिल शर्मा अभिनेता सलमान खान के रिश्तेदार हैं।

सुरेश भारद्वाज ने संस्कृत में शपथ ली।

किशन कपूर ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवी बार विधायक बने हैं किशन. BJP दिग्गज शांता कुमार के करीबी।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

रिज मैदान भगवा रंग में रंग गया है जहां मोदी, अमित शाह और जयराम ठाकुर के बड़े-बड़े कट आउट लगे हुए हैं। भव्य समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और रिज, अन्नाडेल हेलीपैड तथा जुब्बार-हट्टी हवाई अड्डा एसपीजी के सुरक्षा घेरा में है।

5वीं बार विधायक बने और नव निर्वाचित मुख्यमंत्री ठाकुर, केंद्रीय मंत्री नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और पार्टी मामलों के प्रभारी पांडेय ने रिज का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया था। इससे पहले मोदी ने 27 अप्रैल को शिमला का दौरा किया था और एक रैली को संबोधित किया था। वह आठ महीने के बाद बुधवार को शहर में आएंगे।

डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि सुरक्षा में करीब एक हजार सुरक्षाकर्मियों के अलावा सादे कपड़े में खुफिया विभाग के लोगों को तैनात किया गया है। कई स्थानों पर शार्प शूटरों को तैनात किया गया है और अंतरराज्यीय सीमा के प्रवेश बिंदुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अधिकतर वीवीआईपी जुब्बार-हट्टी हवाई अड्डे पर उतरेंगे और उन्हें अन्नाडेल हेलीपैड हेलीकॉप्टर से ले जाया जाएगा और फिर शपथ ग्रहण स्थल पर उन्हें कार में ले जाया जाएगा ताकि सामान्य यातायात बाधित नहीं हो। एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए एक अलग कोरीडोर रखा गया है।

 

LIVE TV