-30 डिग्री सेल्सियस में ITBP कमांडेंट ने लगाया 65 पुश-अप्स, इसे देख हैरान हुए दिग्गज आनंद महिंद्रा

दिलीप कुमार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को शेयर कर नामी उद्योगपति आनन्द महिंद्रा लिखते हैं कि मै भी डेस्क छोड़ फ्लोर पर आउंगा। शेयर किए गए वीडियो में 55 वर्षीय आईटीबीपी (Indo Tibbeten Border Police) कमांडेंट ने -30 डिग्री सेल्सियस के जमा देने वाली ठंड में करीब 17,500 फुट की उंचाई पर पुश-अप्स मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कमांडेंट रतना सिंह सोनल हैं। इस समय रतन सिंह सोनल लद्दाख में तैनात हैं। वीडियो में वे समुद्र तल से 17,500 के उंचाई पर माइनस 30 डिग्री तापमान में 65 पुश-अप्स मारते हुए दिखाई दिए। इतनी ठंड में उनके पुश-अप्स करने का वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके जज्बे और सामर्थ्य को सलाम कर रहे हैं।

दिग्गज आंनद महिंद्रा ने भी इसी वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि यह एक तरह का विश्व रिकॉर्ड होना चाहिए। 55 वर्षीय—65 पुश-अप्स—17,500 फीट पर! इस वीडियो ने मुझे अपनी डेस्क से उतरने और फर्श पर आने के लिए प्रेरित किया है।

गौरतलब है कि कमांडेंट रतन सिंह सोनल मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। वे दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु को भी फतह कर चुके हैं। इस चढ़ाई को उन्होंने पिछले वर्ष 25 सितंबर को डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार के साथ की थी। मनास्लू की उंचाई समुद्र तल से 8,163 मीटर है। अभी हाल ही में एक और वीडियो आईटीबीपी का वायरल हुआ था, जिसमें जवान बर्फ के दलदल में गश्त करते दिखाई दे रहे हैं। उस वीडियो को भी लोगों ने खूब सराहा था।

बतादें कि आईटीबीपी की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को हुई थी। आईटीबीपी लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक लगने वाले करीब 3488 किलोमीटर लंबी भारत चीन सीमा पर तैनात रहती है। आईटीबीपी हिमालय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं और छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध अभियान में भी शामिल रहती है।

LIVE TV