IPL 2022 DC vs PBKS: पंजाब-दिल्ली के बीच रोचक मुकाबला आज, जीत के इरादे से उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

( रितिक भारती )

आईपीएल 2022 का 64वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज 16 मई सोमवार को नवी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। यह मैच दोनों टीमों के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए काफी ज़्यादा महत्वपूर्ण है।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन 12 में से 6 मैच अपने नाम कर लिए हैं, जबकि पंजाब किंग्स का भी ठीक यही हाल है, लेकिन नेट रनरेट के चलते दिल्ली की टीम अंकतालिका में पंजाब से ऊपर है। दिल्ली की कोशिश इस मुकाबले में जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को अधिक प्रबल बनाने की होगी।

इन दोनों के पास इस वक्त 12 मुकाबले से 12 अंक हैं और इस मैच के बाद एक और मैच खेलने का मौका होगा। दोनों ही टीमें पेपर पर काफी मज़बूत दिख रही हैं। पंजाब की ताकत जहां उसकी मज़बूत बल्लेबाजी है, वहीं दिल्ली की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग में काफी संतुलित दिख रही है।

दोनों टीमों


पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद/चेतन सकारिया।

LIVE TV