IPL 2022 KKR vs MI: आज कोलकाता और मुंबई में होगी भिड़ंत, ये है संभावित प्लेइंग 11

आईपीएल (IPL 2022) के 14वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। आज जब मुंबई इंडियंस की टीम मैदान में उतरेगी, तो उसकी कोशिश होगी कोलकाता को हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना। तो वहीं इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई को पटखनी देने वाली कोलकाता अब मुंबई को भी हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेगी।

यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस का पहला मैच ब्रेबॉर्न और दूसरा मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ था। दोनों जगह मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। अब रोहित की टीम यह मैच जीतकर अंक तालिका में शर्मनाक स्थिति को बेहतर करना चाहेगी। जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता इस वक्त अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अब तक तीन में से दो मुकाबले जीत चुकी है। सितारों से सजी होने के बावजूद मुंबई टूर्नामेंट में संघर्ष कर रही है। मुंबई पहले मैच में लक्ष्य का बचाव करते हुए हारी थी, जबकि दूसरे मैच में बाद में बल्लेबाजी करते समय उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कलोकाता की टीम ने दोनों मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं।

आईपीएल में दोनों टीमें 29 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 22 बार जीत हासिल की, जबकि कोलकाता ने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। पिछले रिकॉर्ड के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है, लेकिन इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। जबकि कोलकाता की टीम इस वक्त अच्छी लय में है।

केकेआर की ओर से आज के मुकाबले में एक्स फैक्टर आंद्रे रसेल, कप्तान श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन हो सकते हैं। इसके अलावा लोगों को कप्तान श्रेयस अय्यर से भी उम्मीदे रहेंगी। वहीं एमआई की टीम में भी एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड का नाम प्रमुख है।

कोलकाता नाईट राइडर्स

संभावित प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), सुनील नरेन, शिवम मावी, वरूण चक्रवर्ती, उमेश यादव और टिम साउथी।

मुंबई इंडियंस

संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, फैबियन ऐलन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, मुरूगन अश्विन और बासिल थंपी।

LIVE TV