IPL 2022 Auction:खेल मंत्री पर भी लगेगी बोली, जानिए कितना है बेस प्राइस?

अभिनव त्रिपाठी

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इसमें कितने खिलाड़ियों की नीलामी होगी उसकी सूची आ गई है। इस नीलामी में 590 खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसके तहत 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा 7 एसोसिएट देश से सम्बंधित खिलाड़ी भी शामिल है इसमें जिस नाम ने सबसे ज्यादा लोगों को आकर्षित किया है वो है मनोज तिवारी। आपको बता दें की मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल के खेलमंत्री है जो एक युवा और सक्रिय नेता है जिस पर इस बार बोली लग सकती है। इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा गया है । जो पिछले 3 सीजन से आईपीएल नहीं खेले थे। उन्हे किसी भी टीम ने अपना हिस्सा नहीं बनाया था।

तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीते थे चुनाव
मनोज तिवारी ने क्रिकेट से सन्यास लेकर सियासत में नई पारी खेलना शुरू किया वो बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल के टिकट पर चुनाव लड़े और उन्होंने जीत दर्ज की जिसके बाद ममता सरकार में वो खेल व युवा राज्यमंत्री के पद पर आसीन होकर मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी को संभाला। इसके अलावा उन्हे पिछले महीने बंगाल की रणजी टीम का भी हिस्सा बनाया गया था। आपको बता दें की मनोज तिवारी अपना आखिरी मैच 2020 में सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी फाइनल में बंगाल के लिए खेले थे।

LIVE TV