आप भी जाएं International Honeymoon Trip वो भी सिर्फ 2 लाख से भी कम में

हमारे देश में अक्सर लोग शादियां बड़ी धूमधाम से मनाते हैं और इसमें काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में हनीमून के लिए लोग ऐसी जगह चुनते हैं जहां कम पैसे खर्च हों। अगर आप भी किसी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं तो हम आपको 5 ऐसे इंटरनैशनल हनीमून डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं, जहां आप 2 लाख के अंदर हनीमून मनाकर वापस भी लौट आएंगे।

ग्रीस में छुट्टियां बिताना काफी रोमांचक होता है। क्योंकि आपको इसके प्राचीन इतिहास और कल्चर को करीब से जानने का मौका मिलता है। अगर बात हनीमून की करें तो हम आपको बता दें कि ग्रीस खूबसूरत बीचों का और आलीशान रेस्तरां का शहर है और इसके आलावा भी यहां बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो इस शहर को हनीमून के लिए बेस्ट बनाती हैं। सांडोरिनी और एथेंस यहां के सबसे खूबसूरत आईलैंड हैं ,जो कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए प्राइवेसी चाहते हैं उनके लिए ये आईलैंड्स बेस्ट हैं। मई से अक्टूबर के बीच का महीना यहां समय बिताने के लिए परफेक्ट है। यहां आप अपना हनीमून 2 लाख से भी कम खर्च में मना सकते हैं।

थाईलैंड बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक है। माउंटेन रिट्रीट्स,बीचेज,मजेदार सिटी लाइफ, एनिमल सेंचुरी और भी बहुत कुछ हैं जिसे कपल्स इंजॉय कर सकते सकते हैं। फुकेत आईलैंड,खूबसूरत बीचेज और शॉपिंग के लिए थाईलैंड कपल्स को काफी आकर्षित करते हैं। जिन लोगों को नेचर के करीब रहना पसंद है उनके लिए भी थाईलैंड एक बढ़िया ऑप्शन है। यहां का केथलिक चर्च टूरिस्ट्स के लिए आकर्षण का एक मुख्य केंद्र है।

मालदीव में दुनिया के सबसे खूबसूरत समुद्री बीच हैं। वैसे तो मालदीव एक छोटा-सा आईलैंड है, जहां का कल्चर और इतिहास पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इसके आलावा नए विवाहित जोड़ो के लिए ये एक रोमांटिक जगह भी है। यहां समुद्र के किनारे खूबसूरत रिसॉर्ट, सफेद रेत वाले बीच और सनसेट का मनोरम नजारा कपल्स के लिए काफी रोमांटिक होता है। यहां कपल्स के लिए समुद्र के किनारे रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर का भी इंतजाम किया जाता है।

रिसर्चः नाक, गले के कुछ जीवाणुओं से फ्लू होने की संभावना बेहद कम
बालि दुनिया के सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां की ज्यादातर आबादी हिंदू और मुस्लिम है। हर साल हजारों की संख्या में टूरिस्ट बालि घूमने आते हैं और इसकी मन मोहने वाली खूबसूरती में खो जाते हैं। खूबसूरत समुद्री किनारे, मंदिर और स्टनिंग रिजॉर्ट कपल्स को काफी अट्रैक्ट करते हैं। यहां के मुख्य अट्रैक्शन हैं बालि मरीन और सफारी पार्क, पॉट चॉकलेट फैक्ट्री आदि

LIVE TV