भारत की तेजस्विनी ने अपने नाम किया ‘मिसेज ग्लोबल वर्ल्ड साउथ अफ़्रीका -2018’ का ख़िताब

लाइव टुडे डेस्क| भारत की तेजस्विनी सिंह ने साउथ अफ़्रीका जोहानसबर्ग में आयोजित मिसेज़ ग्लोबल इंटरनैशनल वर्ल्ड -2018 – प्रिन्सेस का मुख्य ख़िताब जीत कर विश्व विजेता बन गयी है। पाँच दिनो तक चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने हर चरण में सबसे ज़्यादा अंक हासिल किए।कंट्री कल्चर राउंड में तेजस्विनी के कपड़ों में राधा- कृष्णा का समागम एक साथ देखने को मिला वही भारतीय घाघरे में पूरे देश के हर राज्य की ख़ास कला को पिरोया गया।

भारत की तेजस्विनी ने अपने नाम किया 'मिसेज ग्लोबल वर्ल्ड साउथ अफ़्रीका -2018' का ख़िताब

भव्य स्टेज पर टैलेंट राउंड में तेजस्विनी ने भारतीय संस्कृति से सज़ा कथक व भरत्नाट्यम पर नृत्य प्रस्तुत किया था। मलेशिया और ऐशिया को हराते हुये तेजस्विनी ने मुख्य विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही तेजस्विनी को उनके टैलेंट में बेहतरीन परफॉरमेंस देखते हुए” मोस्ट टैलंटेड”कासबटाईटील भी दिया गया। जैसे ही स्क्रीन पर भारत का नाम बतौर मुख्य विजेता लिया गया सभी इंडिया -इंडिया के नारे लगाने लगे व प्रतियोगिता के समापन पर बतौर सम्मान भारत का नेशनल ऐन्थम भी गाया गया।

भारत की तेजस्विनी ने अपने नाम किया 'मिसेज ग्लोबल वर्ल्ड साउथ अफ़्रीका -2018' का ख़िताब

अपनी इस शानदार जीत के बाद मुंबई एअरपोर्ट पर आते ही तेजस्विनी का भव्य स्वागत किया जाएगा। बक़ौल तेजस्विनी इस सफलता के पीछे उनकी सालों की कड़ी मेंहनत व विषम परिस्थितियों में माँ निर्मला सिंह का बेटियों को आगे बढ़ाने का सपना है । तेजस्विनी देवरिया जिले के खेमदेही ग्राम के स्वर्गीय श्री राम सिंह की पुत्री है।

भारत की तेजस्विनी ने अपने नाम किया 'मिसेज ग्लोबल वर्ल्ड साउथ अफ़्रीका -2018' का ख़िताब

तेजस्विनी स्वयं के स्थापित हर्बल उत्पाद की निर्माता व सफल पत्रकार और लेखक भी है। इस शानदार जीत के बाद तेजस्विनी अपना पूरा समय कैन्सर व अन्य गम्भीर बीमारियों से लड़ने के प्राकृतिक इलाज व कीमोथेरपी के दौरान होने वाले दुस्प्रभाव से बचाव का इलाज की खोज पर काम करेंगी।

यह भी पढ़ें: UIDAI की नई पहल से निजी सूचनाएं नहीं होंगी उजागर, अभेद्य सुरक्षा से लैस होगा आधार कार्ड

साथ ही वे साथ ही हाल ही मैनज्मेंट के छात्रों के लिए पूरे विश्व भर के नामी लेखकों द्वारा लिखी जा रही किताब ” द शिफ़्टिंग गोलस पोस्ट: टेक्नोलोजी व मैनेजमेंट ट्रेंड्जस” के अहम चैप्टर ” अप्कमिंग ट्रेंड्ज आन हर्बल नैचरल हेल्थ एंड ब्यूटी ग्लोबल इंडस्ट्री” भी लिखेंगी । जिसमें की वह सबसे कम उम्र की लेखिका है।

LIVE TV