
भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ अमेरिका में नस्लभेदी टिप्पणी की वारदातें लगातार सामने आई हैं। लेकिन अब यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि वहां के सांसद को भी नस्लभेदी टिप्पणी का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद प्रमिला जयपाल को एक अमेरिकी शख्स ने फोन करके उन्हें भारत वापस जाने के लिए भी कहा है। अमेरिकी सांसद प्रमिला ने गुरुवार को एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। इस पोस्ट में सांसद प्रमिला जयपाल ने 5 अलग अलग ऑडियो मैसेज शेयर किए हैं जिसमें उनके खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की गई है और फिर उन्हें धमकियां दी जा रही है।
प्रमिला जयपाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “आमतौर पर राजनीतिक आंकड़े अपनी भेद्यता नहीं दिखाते हैं। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हम हिंसा को अपने नए मानदंड के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं, जो इस हिंसा को प्रेरित करता है।”
अमेरिका में प्रमिला जयपाल को कुछ लोग लगातार निशाने पर ले रहे है। आपको बता दें इससे पहले भी एक व्यक्ति को पिस्टल के साथ सिएटल में कांग्रेस महिला के घर के बाहर देखा गया था। बाद में पुलिस ने 49 वर्षीय ब्रेट फोर्सेल के रूप में पहचाने गए उस व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया था।
प्रमिला जयपाल का जन्म भारत के चेन्नई राज्य में हुआ था और वे अमेरिका में एक सफल राजनेता के तौर पर जानी जाती हैं। उन्हें अश्लील और धमकी भरे कई मैसेज आए थे। इन ऑडियो संदेशों को एडिट किया गया है क्योंकि इनमें कॉल करने वाला अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी कर रहा है और कॉलर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को धमकी दे रहा है कि भारत वापस लौट जाओ वरना इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।