2022 तक अन्तरिक्ष में मानव मिशन भेजेगा भारत, इसरो के इस प्रयास से भारत होगा गौरवान्वित

नई दिल्ली| आज लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की घोषणा की। मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन में कहा, “अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमारा और हमारे वैज्ञानिकों का एक सपना है और मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि वर्ष 2022 तक 75वें स्वतंत्रता साल पर हम अंतरिक्ष में एक मानव मिशन भेजने की योजना बना रहे हैं।”

modi18

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज लाल किले की प्राचीर से मैं देशवासियों को एक खुशखबरी सुनाना चाहता हूं। हमारा देश अंतरिक्ष की दुनिया में प्रगति करता रहा है। हमने सपना देखा है कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर या उससे पहले भारत की कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, वह अंतरिक्ष में जाएगा।

यह भी पढ़ें: उदयपुर की सभी सीटों पर वापसी को कमर कस रही कांग्रेस, आदिवासी बहुल क्षेत्र पर विशेष ध्यान

हाथ में तिरंगा लेकर जाएगा। आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले इस सपने को पूरा करना है। भारत के वैज्ञानिकों ने मंगलयान से लेकर अब तक ताकत का परिचय कराया है। जब हम मानव सहित गगनयान लेकर जाएंगे और यह गगनयान जब अंतरिक्ष में जाएगा आैर कोई हिंदुस्तानी इसे लेकर जाएगा, तब अंतरिक्ष में मानव को पहुंचाने वाले हम विश्व के चौथे देश बन जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, “हम वर्ष 2022 या उससे पहले अंतरिक्ष में भारतीय को पहुंचाएंगे। हमारे वैज्ञानिकों ने हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने 100 से अधिक उपग्रहों को लॉन्च किया। उन्होंने मंगल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।”

 

LIVE TV